{"_id":"cb92b7f7fac97729362fe197a9731f26","slug":"traders-respect-security-imperative-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का सम्मान, सुरक्षा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का सम्मान, सुरक्षा जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान ही संगठन की प्राथमिकता और पूंजी है। सुरक्षा के लिए व्यापारियों का सुरक्षा बीमा होगा। इसके लिए संगठन ने बीमा कंपनी से अनुबंध कर लिया है। यह सुविधा प्रदेशभर में लागू होगी। ये बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कही। वे भरवारी में व्यापारियों के जनपदीय सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
कार्यक्रम की शुरूआत में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं उन्होंने संगठन हित में काम करने के लिए स्थानीय व्यापारी विजय गुलाटी, किशनलाल, डॉ ओपी पांडेय, गंगा प्रसाद काले, रामसजीवन और कैलाश चंद्र केसरवानी को शॉल देकर सम्मानित भी किया। कहाकि व्यापारी देश की तरक्की की धुरी है। इसका सम्मान और सुरक्षा सबसे जरूरी है। संगठन की भी प्राथमिकता व्यापारी और उनके परिवार की सुरक्षा है। संगठन ने व्यापारी सुरक्षा बीमा योजना की शुरूआत की है।
योजना से व्यापारियों को देश में अब तक सबसे कम प्रीमियम पर सुरक्षा बीमा की सुविधा मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन व्यापारियों को मिलेगा जो ज्यादा प्रीमियम देने में असमर्थ हैं। बताया कि बीमा योजना की चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। प्रथम श्रेणी में 300 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर पांच लाख रुपये का बीमा होगा। दूसरी श्रेणी में 600 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दस लाख, तीसरी श्रेणी में 800 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 15 लाख और चौथी श्रेणी में 1000 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 20 लाख का बीमा होगा। सभी श्रेणियों में क्लेम की धनराशि का भी निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने 300 रुपये तक की कीमत के जूते-चप्पलों को करमुक्त किए जाने के फैसले की तारीफ की। कहाकि इससे प्रदेश के व्यापारियों को दूसरे प्रदेशों से प्रतिस्पर्धा करने में आसानी होगी। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि, शंकरलाल, अरविंद केसरवानी, जगदीश शिवहरे, कमलेश केसरवानी, प्रेम चंद्र केसरवानी, सत्यप्रकाश केसरवानी, वैजनाथ केसरवानी, नरोत्तमदास आदि मौजूद रहे। उधर, व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आते समय प्रांतीय अध्यक्ष का रास्ते में व्यापारियों ने स्वागत भी किया। मूरतगंज में रमेश अग्रहरि, बृजकिशोर रस्तोगी, गुलाम मुर्तुजा, अशोक मोदनवाल, प्रवेश केसरवानी, नसीम अहमद, अनिल चौधरी, रविकांत केसरवानी, अरविंद कुमार आदि ने स्वागत किया।