फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor trolley, track interrupted over railway crossing

रेलवे क्रासिंग पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, ट्रैक बाधित

Sat, 02 Dec 2017 11:21 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बसे सिराथू रेलवे क्रासिंग पर शनिवार को पटरी-बल्ली लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली का दोनो पहिया खुलकर निकल गया। ट्रैक पर ट्राली पलटने की जानकारी स्टेशन मास्टर को मिली अफरातफरी मच गई। आनन-फानन सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। फौरन नजदीकी स्टेशनों पर आधा दर्जन ट्रेनें रोक दी गईं। आधा घंटे बाद ट्राली हटने पर यातायात समान्य हो सका।
विज्ञापन


शनिवार अपरान्ह 3 बजकर 20 मिनट पर एक ट्रैक्टर पटरी-बल्ली लादकर सराथू रेलवे क्रासिंग से गुजर रहा था। रेलवे ट्रैक के बीचोबीच पहुंचते ही ट्राली का दोनों पहिया खुलकर बाहर हो गया। इसके चलते ट्राली ट्रैक पर पलट गई। ट्राली पर लदे पटरा, बल्ली पूरे ट्रैक में बिखर गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। जानकारी स्टेशन मास्टर प्रयागदीन यादव को हुई तो उन्होंने सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रैक बाधित होने की खबर मिलते ही सिराथू रेलवे स्टेशन पर दादरी एक्सप्रेस को रोक दिया गया। इसके अलावा अप लाइन पर ऊधमपुर एक्सप्रेस तथा दो मालगाड़ियों को नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ डाउन लाइन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, नंदन कानन एक्सप्रेस के साथ ही एक मालगाड़ी को रोका गया। आधा दर्जन ट्रेनों को रोकने के साथ ही आरपीएफ मौके पर पहुंच गया। आननफानन में पटरा,बल्ली और ट्रैक्टर ट्राली को ट्रैक से हटवाया गया। इस दौरान तकरीबन आधे घंटे तक मुख्य रेल मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते हैं स्टेशन मास्टर
शनिवार को अपरान्ह 3 बजकर 20 मिनट पर एक ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई थी। इसके चलते तीन एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को नजदीकी स्टेशन पर रोक दिया गया था। ट्रैक से मलवा हटने पर आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
प्रयागदीन यादव, स्टेशन मास्टर सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed