फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tractor se kuchalkar yuva ko mar dala

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक को मार डाला

Tue, 04 Dec 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 04 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
tractor se kuchalkar yuva ko mar dala
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
कड़ा। सैनी कोतवाली के दौलतपुर गांव के समीप सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित भाग निकला। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली के सुल्तानपुर कसार गांव निवासी नितीश कुमार (19) पुत्र शिवशंकर तिवारी सोमवार की सुबह किसी परिचित को लेने के लिए अपनी बाइक से अलीपुर जीता जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह दौलतपुर-अलीपुरजीता मार्ग पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही नितीश की मौत हो गई। नित्यक्रिया के लिए निकले लोगों ने पुलिस को खबर दी। परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। शिवशंकर तिवारी खेती करते हैं। नितीश एकलौता बेटा था। एक बेटी शिवानी है, जिसकी शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि नितीश इलाहाबाद में एसएससी की तैयारी किया करता था। रविवार को कोचिंग में अवकाश होने की वजह से वह घर आया था। नितीश की मां पुष्पा लोगों की भीड़ को देख किसी अनहोनी को लेकर परेशान थी। पहले उसे मौत की खबर नहीं सुनाई गई लेकिन लोगों की आंखों में आंसू देख पुष्पा सब जान गई और रोने लगी। रोने के दौरान वह बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed