{"_id":"62a4a4ce954b28585d020143","slug":"tractor-overloaded-with-sand-crushed-the-young-man-death-kaushambi-news-ald334922834","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के ऐगवां में शनिवार सुबह घर के बाहर खड़े युवक को बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों के खदेड़ने पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
ऐगवां निवासी राजकरन के दो बेटे व दो बेटियाें में दीपक (18) सबसे बड़ा था। दीपक पिता के साथ मजदूरी करता था। शनिवार सुबह दीपक घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान उधर से गुजर रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाया तो वह कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी पर कनैली चौकी प्रभारी मिश्रीलाल चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। लोगों का कहना है यमुना में अवैध खनन पुलिस के इशारे पर किया जा रहा है। अगर यहां अवैध खनन नहीं होता तो दीपक को जान न गंवानी पड़ती।
दीपक पर ही थी परिवार की जिम्मेदारी
राजकरन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। राजकरन का बड़ा बेटा दीपक पिता के काम में हाथ बटाता था। दीपक के छोटे भाई कैलाश की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसके अलावा बहन गुड्डी व शीबा की अभी शादी नहीं हुई है। राजकरन के बुढ़ापे में दीपक की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में ला दिया है। पिता बेटे की लाश से लिपटकर बिलखता रहा।
विज्ञापन
बालू के अवैध खनन का परिवहन कर रहा था ट्रैक्टर
ऐगवां व उसके आसपास बालू खनन का पट्टा नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दबंग नाव से यमुना से बालू का अवैध खनन कराते हैं। यह बालू पुलिस की मिलीभगत से निकाली जाती है। बालू को निकालने के बाद सड़क किनारे डंप कर लिया जाता है। सुबह उस बालू को ट्रैक्टर में लादकर बेचा जाता है। अवैध खनन पर किसी की नजर ना पड़े, इसलिए सुबह बालू लोडिंग करने वाले ट्रैक्टर चालक काफी रफ्तार से लेकर निकलते हैं। दीपक की मौत भी ट्रैक्टर चालक की जल्दबाजी के कारण मानी जा रही है।
दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। अब ट्रैक्टर में लदे बालू अवैध खनन का है या फिर वह किसी पंजीकृत घाट से परिवहन किया जा रहा था, यह जांच के बाद पता चल सकेगा।
श्यामकांत, सीओ चायल