फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor enters shop, woman killed, three injured

अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, महिला की मौत, तीन गंभीर

Mon, 13 Jan 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tractor enters shop, woman killed, three injured
Tractor enters shop, woman killed, three injured - फोटो : KAUSHAMBI
बेकाबू ट्रैक्टर दुकान में घुसा, महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने ओसा-महेवाघाट मार्ग पर सड़क किया जाम, टेवां बाजार में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के टेवां बाजार में रविवार शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर किराने की दुकान में घुस गया। इससे खरीदारी के लिए आई एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे आक्रोशित लोगों ने ओसा-महेवाघाट मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टेवां में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। शाम करीब चार बजे निजामपुर हंडिया गांव की चंपा देवी (60) पत्नी संगम लाल, नत्थी देवी (55) पत्नी सत्यदेव व टेवां की सुनीता (35) पत्नी उमेश कुमार किराना व्यापारी चंदू केसरवानी की दुकान में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान ओसा की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रैक्टर दुकान में घुस गया। इससे चंपा देवी की मौके पर ही मौैत हो गई। अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि टेवां के रास्ते बालू के वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी यहां पर ब्रेकर नहीं बनवाया जा रहा। हादसे की जानकारी पर सीओ एसएन पाठक, इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर जाम खत्म कराया। करीब एक घंटे तक रहे जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed