फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor driver was beaten up by Dabang, snatched money

ट्रैक्टर चालक को दबंग ने पीटा, छीने रुपये

Sat, 11 Dec 2021 08:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver was beaten up by Dabang, snatched money
कोखराज कोतवाली के बड़ी धन्नी गांव में ईदगाह के समीप पुआल कतरने पहुंचे ट्रैक्टर चालक को गांव के ही एक युवक ने पीट दिया। इतना ही नहीं चालक से तीन हजार रुपये की नगदी भी छीनकर गालीगलौज करते हुए फरार हो गया। चालक ने मूरतगंज चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।
विज्ञापन

मूरतगंज में भरवारी रोड़ निवासी अजय कुमार पुत्र तनेन सिंह ट्रैक्टर चालक है। वह शनिवार सुबह बड़ी धन्नी गांव पुआल कतरने के लिए चारा मशीन लेकर पहुंचा था। तभी गांव का एक युवक मौके पर पहुंचा और चालक से गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर युवक ने ट्रैक्टर पर चढ़कर चाबी निकाल ली। साथ ही चालक की पिटाई करते हुए तीन हजार रुपये भी छीन लिए। अजय ने डॉयल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख आरोपी युवक ट्रैक्टर चालक को धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। मूरतगंज चौकी पहुंच अजय ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed