{"_id":"64613b2023b301f23b05c4b4","slug":"tractor-driver-died-due-to-electrocution-in-stay-wire-of-transformer-kaushambi-news-c-3-1-129625-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रांसफॉर्मर के स्टे वायर में उतरे करंट से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रांसफॉर्मर के स्टे वायर में उतरे करंट से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत
Mon, 15 May 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 15 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
संदीपन घाट कोतवाली के सिकंदरपुर बजहा गांव में रविवार सुबह ट्रांसफॉर्मर के स्टे वायर में करंट उतर आया। इस दौरान उघर से गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक की उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के लिए परिजन बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार मान रहे हैं। सिकंदरपुर बजहा निवासी हरीलाल (40) ट्रैक्टर ड्राइवर था, इसी से वह अपने परिवार का गुजारा करता था। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं।
रविवार की सुबह वह घर के पास के खरपतवार (कूड़ा) को साफ कर उसे पास के खलिहान मे फेंक रहा था। वहीं पर बिजली विभाग ने अपना 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा रखा है। हरीलाल जैसे ही कूड़ा फेंकने के लिए ट्रांसफॉर्मर के नजदीक स्टे वायर के पास पहुचा, वह हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया।
ग्रामीणों के मुताबिक करंट की चपेट में आने से वह उससे चिपक कर तड़पने लगा। लेकिन, कोई भी ग्रामीण उसे करंट से बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बारे मे बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन, किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
नतीजतन हरीलाल की जान चली गई। उसकी मौत के बाद उसके घर मे अब कोई कमाने वाला शख्स नहीं बचा है। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।