फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   told the importance of voting by rangoli

रंगोली के रंगों ने बताया मतदान का महत्व

Thu, 25 Apr 2019 12:36 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 25 Apr 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
told the importance of voting by rangoli
अपराजिता: डीडी कानवेंट स्कूल के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर बनाई गई रंगोली - फोटो : kaushambi
मंझनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत बुधवार को डीडी कान्वेंट स्कूल कानेमई के बच्चों ने रंगोली के जरिये मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। रंगोली प्रतियोगिता के बाद बच्चे मतदाता जागरुकता को लेकर अमर उजाला और जिला निर्वाचन विभाग की मुहिम में शामिल होने अजुहा कस्बे पहुंचे।
विज्ञापन


डीडी कान्वेंट स्कूल कानेमई में बच्चों ने रंगोली के जरिए इवीएम का माडल बनाया। माडल के बगल में एक खुशहाल किसान दंपति का चित्र बनाया गया। रंगोली के जरिये बच्चों ने यह बताने का प्रयास किया कि एक दिन का छोटा सा योगदान आगामी पांच साल तक उन्हें पछताने के लिए मजबूर नहीं करता। इसके बाद यहां के बच्चे केन कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों संग समूह की शक्ल में अजुहा पहुंचे। यहां पर मतदाता जागरूकता को लेकर मानव श्रंखला बनाए जाने का कार्यक्रम था। बच्चे हाथ में मतदाता जागरूकता को लेकर नारे लिखी तख्ती लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने बताया कि अमर उजाला समाचार पत्र वोटर जागरूकता व नारी गरिमा व सम्मान को लेकर काफी दिनों से निरंतर प्रयास कर रहा है। रोजाना नए प्रयोजनों के जरिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। बच्चों को कानून के तहत मिले अधिकारों की जानकारी भी समाचार पत्र के माध्यम से कार्यशाला आयोजित कर दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed