{"_id":"5a1721b14f1c1b69678bd970","slug":"today-will-be-auction-for-baloo-ghat-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू घाट के लिए आज ऑनलाइन मुकाबला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू घाट के लिए आज ऑनलाइन मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना बालू घाटों की ई-टेंडरिंग कराने के बाद अब ऑनलाइन बोली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शुक्रवार को यमुना के एक बालू घाट का पट्टा आवंटित करने के लिए दो बजे से ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी। इसमें ई-टेंडर डालने वाले करवरिया बंधु व गैर प्रांत के बालू कारोबारी चंदानी ग्रुप के बीच धन बल की आजमाइश होगी। सर्वाधिक कीमत लगाने वाले को डीएम मनीष कुमार वर्मा घाट का आवंटन करेंगे।
प्रदेश सरकार ने जिले के 120 यमुना बालू घाटों का पट्टा कराने का जिम्मा एमएसटीसी संस्था को दिया है। संस्था ने कोल माइंस की तर्ज पर जिले के बालू घाटों पर ई-टेंडरिंग कराई। दो बार में हुई ई-टेंडरिंग में 11 यमुना बालू घाटों पर दो या दो से अधिक लोगों ने टेंडर डाला है। ई-टेंडर डालने वाले बालू कारोबारियों के बीच अब ऑनलाइन बोली (ऑक्शन) होगी। 11 बालू घाटों की ऑनलाइन बोली लगवाने के लिए एमएसटीसी ने अलग-अलग तिथियां निर्धारित कर रखीं हैं।
शुक्रवार को यमुना नदी के जोन 16 महेवाघाट स्थित खंड संख्या 18 व 19 (60 एकड़) की बोली होगी। ई-टेंडर डालने वाले करवरिया बंधु व चंदानी ग्रुप बालू घाट का पांच साल के लिए पट्टा लेने को बेताब दिख रहे हैं। दोनों के बीच शुक्रवार को अपरान्ह दो बजे से ऑनलाइन बोली शुरू होगी। घाट की सबसे अधिक कीमत लगाने वाले को डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर खनन निरीक्षक राज रंजन पट्टे की मंजूरी देंगे। चर्चित बालू घाट के लिए होने वाली बोली पर जिलेभर के बालू कारोबारियों की नजर टिक गई है।
विज्ञापन
करवरिया बंधु का इस घाट पर अर्से से था कब्जा
यमुना के महेवाघाट स्थित खंड संख्या 18, 19 पर करवरिया बंधु का अर्से से कब्जा था। उनके अलावा घाट व आसपास के खंडों पर जिले का कोई भी कारोबारी दखल देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। इस साल हुई ई-टेंडरिंग में सामने आया चंदानी ग्रुप इस घाट पर कब्जा करने को बेताब दिख रहा है। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि चंदानी ग्रुप ने यमुना के जिन बालू घाटों पर टेंडर डाल रखा है उन्हें लेने के लिए वह उतनी कीमत लगा सकता है जितने की बालू घाट से निकाली जानी है। ऐसा हुआ तो इसी के साथ जिले के कारोबारियों का नाम यमुना बालू घाटों से दूर हो जाएगा।
कई पहले ही छोड़ चुके हैं मैदान
यमुना बालू घाट की ई-टेंडरिंग शुरू होते ही जिले के कई कारोबारी पहले ही मैदान छोड़ चुके हैं। जिले के दिया उपरहार, उमरवल, महिला, पभोषा, सहित आधा दर्जन बालू घाटों पर कई सालों से काबिज रहे कारोबारियों ने एक भी टेंडर नहीं डाला। इसके पीछे कारोबारियों की मंशा है कि घाटों की रॉयल्टी इलाहाबाद की तुलना में दोगुना है। ऐसे में जिले की बालू महंगी होने पर बिक्री पर भी असर पड़ेगा। ऐसा हुआ तो घाट लेने में लगाई गई कीमत को भी निकाल पाना मुश्किल होगा।
जिले के 11 बालू घाटों पर दो या दो से अधिक टेंडर पड़े हैं। इन बालू घाटों का आवंटन करने के लिए ऑनलाइन बोली अलग-अलग तिथियों में लगाई जानी है। शुक्रवार को महेवाघाट के जोन 16 में खंड संख्या 18 व 19 के लिए दो कारोबारियों के बीच ऑनलाइन बोली लगेगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को घाट का आवंटन कर दिया जाएगा।
राजरंजन, खनन निरीक्षक