फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Today Laxmi will show blessings, Ganesh ji will do well

आज लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, गणेश जी करेंगे कल्याण

Sat, 14 Nov 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Today Laxmi will show blessings, Ganesh ji will do well
Today Laxmi will show blessings, Ganesh ji will do well - फोटो : KAUSHAMBI
ज्योति पर्व दिवाली शनिवार को मनाई जाएगी। लोग दिवाली की तैयारियों को लेकर साफ-सफाई में जुटे रहे। इसे लेकर शुक्रवार को दिनभर दोआबा के बाजारों में चहल-पहल रही। लोग पटाखा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, लाई-मिठाई की खरीदारी में जुटे रहे। आज लोग घरों में लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन

दीपावली के एक दिन पहले शुक्रवार को छोटी दिवाली मनाई गई। लोगों ने घरों में दीप जलाकर खुशियां मनाई। जिले के मंझनपुर, करारी, भरवारी, सिराथू, अजुहा, मनौरी, चायल, सरायअकिल आदि प्रमुख कस्बों में खासी रौनक रही। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चला। इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, सराफा, लाई-मिठाई की दुकानों में खासी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

सिराथू में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कारण आवागमन बंद होने से बाजार की रौनक गायब रही। वहीं भरवारी में रेलवे क्रासिंग की वजह से दिनभर जाम की समस्या बनी रही। जाम के चलते लोग घंटे भर फंसे रहे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान जाम खुलवाने के लिए पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर धनवर्षा का दुर्लभ संयोग
इस बार दीपावली पर धनवर्षा का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मां-लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण कर अपने भक्तों को आशीर्वाद देंगी। आचार्य दिनेश शांडिल्य ने बताया कि दीपावली सभी के मनोरथ सिद्ध करने का महापर्व है। पर्व पर प्रत्येक सनातन धर्मी के घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान, मठ, देवालयों इत्यादि पर दीयों से सुसज्जित करना चाहिए।
इस दिन महालक्ष्मी पूजा के लिए शास्त्रानुसार तीन मुहूर्त तय किए गए हैं। दिन में स्थिर कुंभ लग्न 12.41 बजे 2.13 मिनट तक है। सर्वोत्तम स्थिर लग्न वृष, 3.20 बजे से 7.18 मिनट तक है। महानिशा में स्थिर सिंह लग्न रात्रि के 11.48 बजे से रात्रि के 2.05 बजे तक है। शेष रात्रि के भोर काल तक महालक्ष्मी का पदार्पण होगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि 14 नवंबर को दोपहर के 1.53 बजे से पूरी रात महा दीपावली का शुभ मुहूर्त है।
तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए दिवाली की रात अहम
आचार्य दिनेश शांडिल्य ने बताया कि तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए दिवाली की रात अहम होती है। दीपावली इस बार शनिवार को पड़ने से तंत्र लेखन के साथ तंत्र-मंत्र सिद्धि करने के लिए रात्रि के 12.05 बजे से रात्रि 2.10 बजे तक विशेष दुर्लभ संयोग का समावेश हो रहा है।
इस प्रकार करें पूजन दीपावली पर पूजन
महालक्ष्मी के महामंत्र (ऊॅ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊॅ महालक्ष्मयै नम:) का कमलगट्टे की माला से कम से कम 108 बार जाप करें। दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए। इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएंगी। दिवाली पर महालक्ष्मी के पूजन में पीली कौड़ियां रखें। इससे धन संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी। दिवाली वाले दिन शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल चढ़ाएं। ध्यान रहे सभी चावल पूर्ण होने चाहिए। लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ जरूर रखें और पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी में रखें। इस दिन पीपल के पेड़ में जल जरूर दें। इससे शनि के दोष और कालसर्प दोष खत्म हो जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
पूजा करते समय लक्ष्मी जी सदैव गणेश जी के दाहिनी तरफ बैंठेंगे। लक्ष्मी जी को लाल फूल और अनार प्रिय है। गणेश जी को पीला फूल, मोदक और केला पसंद है। लिहाजा पूजन में इन सामग्रियों को अवश्य चढ़ाएं।
-------
इस मंत्र से इंद्र का करें ध्यान-
ऐरावतसमारूढ़ो वज्रहस्तो महाबल:।
शत यज्ञाधिपो देवस्तमा इंद्राय ते नम:।।
-------
कुबेर जी को प्रिय मंत्र
धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च।
भवंतु त्वत्प्रसादान्मे धनधान्यादिसम्पद:।।
----------
प्रसाद के लिए मिठाई, फल व मेवे की हुई खरीदारी
दीपावली पर प्रसाद चढ़ाने के लिए लोगों ने मिठाई, फल और मेवे की लोगों ने खूब खरीदारी की। बताया जा रहा है कि म्ठिाई की दुकानों पर मिलवाटी सामान खूब बिके। जिले के मंझनपुर, भरवारी, मूरतगंज, चायल, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा, करारी सिराथू, अजुहा, मनौरी समेत सभी प्रमुख बाजारों में मिठाई विक्रेताओं ने पहले से ही खोवा डंप कर रखा था। हफ्ते भर पहले से ही केमिकल युक्त मिलावटी खोवे की मिठाइयां बनाने का काम चल रहा था।
धनतेरस से शुरू हुआ मिलावटी खोवे की मिठाई बेचने का सिलसिला दीपावली और भैया दूज तक जारी रहेगा। मंझनपुर के मिठाई कारोबारी लल्लू मोदनवाल, सिराथू के दुर्गेश मोदनवाल व करारी के घनश्याम गुप्ता आदि की मानें तो कोरोना के चलते इस बार त्योहार पर कारोबार हल्का रहा।
दफ्तरों में दिनभर चला शुभकामनाओं का दौर
शुक्रवार को दफ्तर तो खुले लेकिन, अधिकारियों-कर्मचारियों का ज्यादा वक्त एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं देने में गुजरा। हालांकि, त्योहार की तैयारियों के कारण फरियादियों की संख्या न के बराबर रही। इस वजह से दोपहर बाद से ही मुलाजिमों ने दफ्तर छोड़ना शुरू कर दिया था। चार बजे तक को विकास भवन में केवल सीडीओ, डीडीओ समेत वरिष्ठ अफसर ही दिखे।
डीएम-एसपी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
मंझनपुर। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनपदवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। डीएम ने लोगों से शांति के साथ प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील किया। ताकि, खुशियों के त्योहार ज्योति पर्व दीपावली में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।
-------------------------
पटाखे नहीं छुड़ाएंगे, दीपों संग मनाएंगे दीपोत्सव
- मंझनपुर के युवकों ने इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का लिया संकल्प
- शुक्रवार शाम 501 दीप से जगमग किया गया शिवालय
फोटो नं-01
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण के खतरे को लेकर मंझनपुर के युवाओं ने पहल की है। युवाओं ने सरसों के तेल से मिट्टी के दीप जलाने का संकल्प लिया है। शुक्रवार शाम सोसाइटी स्थित शिव मंदिर को 501 दीपों से रोशन किया गया।
एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध को लेकर अमर उजाला की मुहिम में शुक्रवार को मंझनपुर के कटरा नगर मोहल्ले के युवा शामिल हुए। युवाओं की टोली ने घर-घर जाकर पटाखों से शरीर व पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही दीपोत्सव का हिस्सा बनने का संकल्प दिलाया। युवाओं ने आपस में चंदा एकत्र कर सोसाइटी स्थित शिव मंदिर में 501 दीप जलाया। पर्व के दिन भी लोगों को इसी तरह से घरों को रोशन करने का संदेश दिया गया।
----
इनका कहना है
फोटो नं-05
तीन साल पहले डॉयट कालोनी में रहने वाले आलोक यादव का पटाखा फोड़ते वक्त हाथ जल गया था। एक अंगुली विस्फोट में उड़ गई। इससे आलोक को जहां शारीरिक नुकसान पहुंचा वहीं परिवार के लोगों को इलाज में काफी पैसा खर्च करना पड़ा।
अवनीश केसरवानी, कटरा
----
फोटो नं-04
स्थानीय कामगारों के यहां से मिट्टी के बने दीपक खरीदने से दो फायदे हैं। एक करोना काल में दीपक बनाने वालों के सामने आए आर्थिक संकट से उन्हें उबारा जा सकता है। वहीं पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
दीपक,
----
फोटो नं-02
देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण के बढने की भारी संभावना है। सरकार ने इसे लेकर गाइड लाइन जारी की है। सरकारी फैसले का स्वागत है। इको फ्रेंडली दीपावली मनाकर फिजूलखर्ची से बचा जाएगा।
सुनील देववंशी,
-----
फोटो नं-03
हर साल लोग धूम-धड़ाम करने में हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। मिट्टी के दीये बनाने वाले साल भर पर्व का इंतजार करते हैं। ऐसे में दीये खरीदकर किसी गरीब परिवार की खुशियों को बढ़ाया जाना चाहिए।

-------
कल्लू सेन,

Today Laxmi will show blessings, Ganesh ji will do well

Today Laxmi will show blessings, Ganesh ji will do well- फोटो : KAUSHAMBI

Today Laxmi will show blessings, Ganesh ji will do well

Today Laxmi will show blessings, Ganesh ji will do well- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed