{"_id":"5d2a2e748ebc3e6cb713bd41","slug":"to-prevent-tyranny-the-farmer-leaped-in-the-well-death-kaushambi-news-ald2493612177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग से बचने के लिए किसान ने कुएं में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग से बचने के लिए किसान ने कुएं में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
To prevent tyranny, the farmer leaped in the well, death
- फोटो : KAUSHAMBI
दबंग से बचने के लिए किसान ने कुएं में लगाई छलांग, मौत
चरवा कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव की घटना, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में शनिवार दोपहर एक दबंग ने पिटाई कर एक किसान को अगवा करने का प्रयास किया। बचने के लिए किसान ने कुएं में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
बलीपुर टाटा निवासी निरंजन (35) पुत्र जगत नारायण रैदास खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि उसने अपना खेत पिछले साल बंटाई पर गांव के ही हामिद पुत्र मकबूल को दिया था। इस साल हामिद से कुछ रुपये लेने के बाद भी वही खेत पड़ोसी राजू को दे दिया। इसकी जानकारी होते ही हामिद बिफर पड़ा। शनिवार सुबह खेत पहुंचकर उसने निरंजन की पिटाई की। आरोप है कि अपहरण का प्रयास किया गया। इससे बचने के लिए निरंजन ने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में जहरीली गैस थी। इससे दम घुटने से निरंजन की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी हामिद के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। घटना को लेकर गांव में दोनों वर्गों के बीच तनातनी है। एहतियातन वहां दो दरोगा और चार सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है। मामले में चरवा कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।