फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   To overcome the problem of farmers

दूर की जाए किसानों की समस्या

Thu, 08 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 08 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
To overcome the problem of farmers
मंझनपुर। मनमानी तरीके से किसानों की जमीन अधिग्रहण के खिलाफ बुधवार को भाकियू ने मंझनपुर हुंकार भरी। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें किसानों की जमीन को उनकी मर्जी से ही अधिगृहीत करने और बिजली, सिंचाई के पानी जैसी समस्याओं को जल्द दूर किए जाने की मांग की गई। अनदेखी पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन की बुधवार को मंझनपुर स्थित जिला पंचायत परिसर में पंचायत लगी। इसमें जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान ने किसानों की अनदेखी का आरोप शासन-प्रशासन पर लगाया। अफसरों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहाकि कौशाम्बी में किसान बिजली, सिंचाई के पानी और खाद के लिए तरस रहे हैं। बूंदाबांदी के बाद किसानों को फसल में छिड़कने के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। पर, समितियों में खाद ही मौजूद नहीं है। वहीं उन्होंने सरकारी भवन निर्माण के लिए किसानों की जमीन मनमानी तरीके से अधिगृहीत किए जाने पर भी गुस्सा जताया। कहा कि मानक है कि किसानों की सहमति और उन्हें उचित मुआवजा देकर ही जमीन को अधिगृहीत किया जा सकता है। पर, पूरे देश में इस मानक का कहीं भी पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


पंचायत के बाद नारेबाजी करते हुए भाकियू कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और किसानों के हक के लिए हुंकार भरी। प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन दिया गया। इसमें किसानों की जमीन उनकी सहमति से ही अधिगृहीत किए जाने, रोस्टर मुताबिक बिजली की आपूर्ति, समितियों के माध्यम से किसानों को जरूरत मुताबिक खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस मौके पर सुशील सिंह, शांताराम, रणवीर सिंह, बच्चालाल, चंदू तिवारी, सायरा बानो, सुनीता देवी, देवनाथ, केवली देवी, भैयालाल धुरिया, विजय त्रिपाठी, नूरूल इस्लाम, प्रेम नारायण मौर्य, धर्म नारायण, नूरजहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed