फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   To make the road tracks encroachment free, bulldozers roared in Sarayakil

सड़क की पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सरायअकिल में गरजा बुलडोजर

Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
To make the road tracks encroachment free, bulldozers roared in Sarayakil
सराय अकिल के चंद्रशेखर पार्क से अतिक्रमण हटाता जेसीबी - फोटो : KAUSHAMBI
मंगलवार को ईओ ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही चेताया कि दोबारा अतिक्रमण किया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे में सड़क की पटरी पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। साथ ही जाम की समस्या भी बनी रहती थी।
इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए ईओ लालजी यादव व इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने दुकानों को हटवाकर कस्बे की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करा दिया था। इसके बाद भी चंद्रशेखर आजाद पार्क व उसके आसपास पटरियों पर फल व सब्जी की दुकानों को सजा दिया गया। जानकारी होने के बाद मंगलवार को ईओ व पुलिस टीम ने दोबारा बुलडोजर चलवाकर पटरियों को पूरी तरह से खाली करा दिया। ईओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि सड़क पटरी पर दोबारा अतिक्रमण किया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क की पटरी पर निर्माण सामग्री रखी तो लगेगा 50 हजार जुर्माना
नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में मंगलवार को नवनियुक्त प्रशासक दीपेंद्र यादव ने कर्मचारियों व कस्बे के व्यापारियों के साथ बैठक की। प्रशासक ने कर्मचारियों से कहा कि पूरी लगन के साथ काम करेंगे, तभी आपका काम जनता को दिखेगा। सड़क की पटरी पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम ने हिदायत दी कि पटरी पर भवन निर्माण सामग्री रखी तो 50 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के प्रशासक दीपेंद्र यादव ने कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को कर्मचारियों व व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी ली। कहा कि विकास कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। सार्वजनिक स्थानों व सड़क की पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए हर जोन में एक कलेक्टर की नियुक्ति की जाएगी।
जो कि नगर पालिका के विभिन्न प्रकार करों को वसूलेंगे। साथ ही पटरी पर सब्जी, फल लगाने वालों को सड़क किनारे से हटाकर एक जगह पर सड़क से अंदर दुकानें लगवाईं जाएंगी। सड़क की पटरी पर भवन निर्माण सामग्री रखने वाले व्यक्ति से 50 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। पानी पीने के लिए वाटर कूलर, मूत्रालय, शौचालय चौराहों पर बनवाए जाएंगे।

नगर पालिका परिषद क्षेत्र के तीन चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि, अधिशासी अधिकारी भरवारी गिरीश चंद्र, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रवेश केसरवानी ,युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी, डीपीएम कृष्णा यादव, प्रधान लिपिक बबलू गौतम, बृजेश कुमार मिश्र, राकेश सरोज, संजय कुमार गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed