{"_id":"50058bd8f1d572f1e3798bbe79950718","slug":"thundered-about-the-problems-of-farmers-bspai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे बसपाई
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 28 Apr 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। केंद्र और प्रदेश सरकारें किसानों की अनदेखी कर रही हैं। नुकसान के मुताबिक किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इससे लगातार किसानों के मरने का सिलसिला जारी है। यह बातें पूर्व मंत्री और बसपा के सदर विधायक इंद्रजीत सरोज ने सोमवार को डायट मैदान आयोजित रैली में कही। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। शासन और प्रशासन को किसानों की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी।
डायट मैदान मंझनपुर में सोमवार को केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल और किसानों को मुआवजा कम दिए जाने के बहुजन समाज पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ। इसमें पूर्व मंत्री और सदर विधायक इंद्रजीत सरोज ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की अखिलेश सरकार किसानों की अनदेखी करने में जुटी हैं। बेमौसम बरसात और ओलाबृष्टि से किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं।
इससे किसानों को भुखमरी और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकारें मुआवजे के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने में जुटी हैं। पूर्व मंत्री ने प्रदेश आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा सरकार को जनता की परवाह नहीं है। शादी बीमारी, बेराजगारी भत्ता, साड़ी, कंबल और लैबटाप वितरण योजनाओं को बंद कर दी गई हैं। उधर प्रदेश सरकार ने सैफई महोत्सव में हीरो, हिरोइन के ठुमके में कई करोड़ रूपये उड़ा दिया है। अखिलेश सरकार की कारस्तानी से गरीब जनता उपेक्षित है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि यूपी की सपा सरकार घोटालों की सरकार है। घूंस लेकर एसडीएम, तहसील और पूर्ति निरीक्षक बना दिए गए हैं। वहीं पुलिस भर्ती में कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद के ही 40 युवकों को नौकरी दी गई है। प्रदेश जिलों के अभ्यर्थियों को सफेदा लगाकर फेल कर दिया गया है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। पूर्व मंत्री ने शासन और प्रशासन को किसानों को भूमि अधिग्रहण बिल और उचित मुआवजा नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर विधायक आसिफ जाफरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष हरिलाल बौद्ध, आनंद मोहन सिंह पटेल, दशरथलाल पाल, मान सिंह, मतेशचंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।