फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Throws his wife out of the house and marries someone else, threatens him

Kaushambi News: पत्नी को घर से निकाल दूसरी से रचाई शादी,दी धमकी

Sun, 21 Jul 2024 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 21 Jul 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Throws his wife out of the house and marries someone else, threatens him
पत्नी को घर से निकालकर दूसरी से रचाई शादी, दी धमकी
विज्ञापन

---पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आठ ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। नगर कोतवाली के सैदनपुर गांव में एक युवक ने पत्नी को घर से भगाने के बाद दूसरी शादी रचा ली। सौतन आने की खबर मिलने पर ससुराल पहुंच कर विवाहिता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


जौनपुर जिले के सौहासा गांव की आशा देवी चौहान ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी मंझनपुर कोतवाली के सैदनपुर निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। दोबारा ससुराल जाने पर पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। उसने इसका विरोध किया तो छह महीने पहले पति ने पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। इसी बीच पति ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर उसने ससुराल पहुंचकर सौतन का विरोध किया तो पति के साथ अन्य ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति रामकुमार, ससुर बुधई, सास पचनी देवी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed