फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   three years old girls drowned in buffallow tub, dead

पिपरी: हौदे में डूबने से मासूम की मौत

Sat, 21 Nov 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
three years old girls drowned in buffallow tub, dead
three years old girls drowned in buffallow tub, dead
मंझनपुर। पिपरी के तिल्हापुरमोड़ पेरई गांव में शुक्रवार सुबह पानी भरे हौदे में गिरने से एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम हौदे में गिरे पैसे को निकालने के लिए गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पेरई निवासी रामू, पुत्र बैजनाथ पटेल मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। शुक्रवार की सुबह उसकी तीन वर्षीय बेटी लवी घर के बाहर खेल रही थी। घर के अन्य लोग अपना-अपना काम कर रहे थे। इस दौरान लवी खेलते-खेलते दरवाजे पर रखे पानी भरे हौदे के पास पहुंच गई।
विज्ञापन

हौदे में गिरे सिक्के को देखकर लवी उसको लेने के लिए लपकी और उसी में औंधे मुंह गिर गई और डूब गई। काफी देर बाद जब घर वालों को लवि नहीं दिखी तो सभी लोग उसकी खोजबीन करने लगे। इस दौरान लवी का शव हौदे में पड़ा मिला। मासूम की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने दोपहर बाद मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिपरी पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
मंझनपुर। पूरामुफ्ती के महगांव जीटी रोड पर तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इसस परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

महगांव निवासी विशाल यादव खेती किसानी करता है। बुधवार की दोपहर उसकी पत्नी नीता देवी (45) किसी काम से बाजार गई थी। देर शाम को वह पैदल सड़क पार कर रही थी। इसी समय पूरामुफ्ती की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दिया था। इलाज के लिए घायल महिला को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed