फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three smugglers arrested with 20 kg of ganja

20 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 20 kg of ganja
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम करीब बीस किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए तस्कर भांग की दुकानों पर गांजा की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाल राकेश चौरसिया को शनिवार शाम सूचना मिली कि कुछ तस्कर ओसा चौराहे से होकर गांजा लेकर गुजरने वाले हैं। खबर मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ घेराबंदी कर दी। इस दौरान सुनील तिवारी पुत्र मोतीलाल निवासी अंधावां थाना महेवाघाट, इसी गांव के मारुति पुत्र स्व. रामलखन द्विवेदी व गोविंद कुमार साहू निवासी टिकरी नागी थाना पश्चिमशरीरा को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुनील तिवारी के कब्जे से करीब 10 और अन्य दोनों तस्करों के कब्जे से पांच-पांच किलो गांजा बरामद हुआ है। तस्कर सतना (मध्य प्रदेश) से गांजा लाकर जिले की भांग की दुकानों व अन्य कारोबारियों को सप्लाई करते थे। यह खेल वह कई महीनों से कर रहे थे। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोतवाल के साथ गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed