फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three policemen of Pipri Kotwali suspended for molestation, the followers made serious allegations

कौशाम्बी : छेड़खानी के आरोप में पिपरी कोतवाली के तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, फॉलोअर ने लगाए थे गंभीर आरोप

Mon, 15 Nov 2021 07:13 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 07:13 PM IST
सार

एसपी ने मामले की जांच डिप्टी एसपी चायल को सौंपी है। फॉलोअर ने एसपी से शिकायत की थी कि एक दीवान और दो सिपाही आए दिन उसके न रहने पर उसके कमरे पर पहुंच जाते हैं और जबरन दरवाजा खुलवाकर उसकी पत्नी के साथ गलत हरकत करने का प्रयास करते हैं। जब उसने विरोध किया तो रुपया चोरी का आरोप लगाकर उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन
Three policemen of Pipri Kotwali suspended for molestation, the followers made serious allegations
निलंबित (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपरी कोतवाली में तैनात फालोवर की शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए छेड़खानी के आरोपी दीवान और दो अन्य सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच सीओ चायल को सौंपी गई है। आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद फालोवर ने कोतवाली के मेस में खाना बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पिपरी कोतवाली में तैनात फालोवर ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया था कि वह पड़ोस के ही एक गांव का रहने वाला है। जबकि उसके दादा गांव के चौकीदार हैं। फालोवर का आरोप है कि थाने में तैनात दीवान उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखते हैं। वह आए दिन रात के समय उसके घर जाकर पत्नी से दरवाजा खुलवाते हैं और छेड़खानी का प्रयास करते हैं। थाने में तैनात दीवान की इस हरकत का विरोध जब पीड़ित फालोवर और उसकी पत्नी ने किया तो उसे चुप रहने और विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

आरोप है कि दो तीन दिन पहले आरोपी सिपाहियों ने फालोवर पर रुपये चोरी करने का आरोप लगा कर उसके साथ मारपीट किया और फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों की इस करतूत से फालोवर भड़क उठा और कोतवाली के मेस में काम करना बंद कर दिया। रविवार को नाराज फालोवर ने एसपी से मुलाकात कर दीवान और दो सिपाहियों के खिलाफ शिकायत की थी।

मामला मीडिया की सुर्खियां बनने पर हरकत में आए पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने कार्रवाई करते हुए दीवान अखिलेश्वर सिंह, सिपाही योगेश सिंह और विभूति नारायण त्यागी को निलंबित कर कर दिया है। एसपी ने बताया कि फालोवर की शिकायत पर प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए आरोपी सिपाहियों को निलंबित करते हुए मामले की जांच सीओ चायल को सौंपी गई है। 

तीन दिन बाद जले कोतवाली मेस के चूल्हे
पिपरी कोतवाली में दीवान और दो अन्य सिपाहियों की हरकत से तंग आकर भड़के फालोवर ने कोतवाली के मेस में खाना बनाना बंद कर दिया था। इससे कोतवाली के मेस में पिछले तीन दिनों से चूल्हे नहीं जल रहे थे। सोमवार की दोपहर बाद जब एसपी ने तीनों आरोपियों को निलंबित कर दिया तो फॉलोवर का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मियों के समझाने पर फालोवर ने सोमवार की शाम मेस के चूल्हे जलाए और सभी के लिए खाना बनाया। मेस चालू होने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।

किशोरी से दुष्कर्म, उलाहना देने पर पिता को पीटा
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के युवक ने सरेराह छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। घटना का उलाहना देने किशोरी का पिता आरोपी के घर पहुंचा तो उसे पीटा गया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी का कहना था कि नौ सितंबर को खेत से मवेशियों के लिए चारा काटकर घर लौट रही थी। इस बीच मिथलेश ने सरेराह उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। इसकी जानकारी जब उसने अपने पिता को दी तो वह मिथलेश के यहां उलाहना देने पहुंचा।

आरोप है कि आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा। घटना की शिकायत के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed