{"_id":"5f8209008ebc3e9bc91998fb","slug":"three-policemen-including-sw-team-s-si-spot-kaushambi-news-ald288611443","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वॉट टीम के एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वॉट टीम के एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
Three policemen including SW team's SI spot
मंझनपुर। बृहस्पतिवार को मनौरी में आईपीएल के सट्टा रैकेट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के दो दरोगा सहित तीन लोगों पर एसपी की गाज गिर गई। एसपी अभिनंदन ने शनिवार रात तीनों को लाइन हाजिर कर दिया। कप्तान के सख्त तेवर से महकमे में हड़कंप मच गया है।
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के प्रभारी सर्वेश सिंह को सूचना मिली थी कि मनौरी में आईपीएल के लिए सट्टा लगवाया जा रहा है। इस पर उन्होंने पूरामुफ्ती में तैनात रहे उप निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह, स्वाट टीम के एसआई विजेंद्र सिंह आदि के साथ छापा मारा। इस दौरान तीन सट्टेबाज पकड़ लिए गए। तीनों के पास से 13 एंड्रॉयड मोबाइल, हिसाब-किताब की डायरी व 35 सौ रुपया नकद बरामद हुआ। इसके अलावा पकड़े गए सट्टेबाज विजेंद्र के खाते में रहे 3.90 लाख रुपये को सीज कराया गया।
पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सट्टेबाजों के पास से ज्यादा दिखाई गई रकम से अधिक पैसा बरामद हुआ। जिसे कुछ पुलिसकर्मियों ने हजम कर लिया। इसी बात को लेकर शनिवार को एसपी अभिनंदन ने एसआई सिद्धार्थ सिंह, एसआई विजेंद्र सिंह व कंप्यूटर ऑपरेटर सूरज जायसवाल को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि पुलिस कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि लाइन हाजिर की कार्रवाई कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए की गई है। इसके अलावा कई सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।