{"_id":"25b5574074befd15b565b56ff1d6355c","slug":"three-people-sleeping-on-the-pavement-crushed-by-scorpio-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को स्कार्पियो ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को स्कार्पियो ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 25 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा (कौशाम्बी)। अजुहा कस्बे में फुटपाथ पर चारपाई बिछाकर दो बच्चों के साथ सो रही युवती को शनिवार देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया। हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी है। उसे एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने स्कार्पियो कब्जे मेें ले ली है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा निवासी मसाली की पत्नी सुभद्रा (42) अपनी बेटी काजल (12) और बेटे कुंदन (8) के साथ शनिवार रात गर्मी के कारण घर के बाहर अजुहा-टांडा मार्ग के किनारे चारपाई में सो रही थी। रात लगभग साढे़ 12 बजे आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में विवाहिता और उसके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर कस्बे में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे स्थित मकानों में रहने वालों की नींद टूट गई। चीखते-चिल्लाते लोग दौड़े।
कस्बाइयों को आते देख चालक स्कार्पियो लेकर भागने लगा। पर, हड़बड़ाहट में स्कार्पियो सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कार्पियो में उस समय चालक समेत तीन लोग सवार थे। पोल से टकराने के बाद तीनों गाड़ी से उतरकर भाग निकले। हादसे की खबर लगते ही इलाकाई पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। मगर इलाज के दौरान सुभद्रा देवी (42) और उसकी बेटी काजल (12) की मौत हो गई जबकि बेटे कुंदन की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
उसे डॉॅक्टरों ने एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया है। अजुहा चौकी प्रभारी रामजीत गौड़ ने बताया कि दुर्घटना करने वाली स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक नशे में धुत था। हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड भी ज्यादा थी। इसी कारण चालक गाड़ी नियंत्रण खो बैठा था।