फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three people found corona positive, 84 became healthy, one young man died due to infection

तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, 84 हुए स्वस्थ, एक युवक की संक्रमण से गई जान

Mon, 10 May 2021 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three people found corona positive, 84 became healthy, one young man died due to infection
मंझनपुर। दोआबा में फिलहाल तीन दिन से कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। हालांकि, कोविड अस्पताल में भर्ती एक युवक की शनिवार रात मौत हो गई। वहीं रविवार को तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अच्छी बात ये रही कि संक्रमण की जद में रहे 84 मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि चित्रकूट जनपद के एक 40 वर्षीय युवक को तीन दिन से संयुक्त जिला चिकित्सालय के कोविड एल-2 वार्ड में भर्ती किया गया था। शनिवार की रात इलाज के दौरान युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, संक्रमण की रोकथाम के लिए रविवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1359 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गईद्य। इनमें से तीन लोग पॉजिटिव निकले हैं। इस दौरान संक्रमण की जद में रहे 84 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 271 हो गई है। इनमें से 222 को होमआइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। जबकि, गंभीर रूप से पीड़ित 49 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed