फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three IPL bookies arrested in Poramufti

पूरामुफ्ती में आईपीएल के तीन सट्टेबाज गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2020 12:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three IPL bookies arrested in Poramufti
Three IPL bookies arrested in Poramufti - फोटो : KAUSHAMBI
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर बृहस्पतिवार रात मनौरी गांव में छापामारी कर आईपीएल का सट्टा लगाते तीन युवकों को दबोचा लिया। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से मोबाइल व नकदी बरामद करने का दावा किया है। एक सटोरिया के बैंक खाते को सीज करा दिया गया। बताया जा रहा है कि उसके खाते में लाखों रुपये मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने लिखापढ़ी कर शुक्रवार को तीनों सटोरियों को जेल भेज दिया।
पूरामुफ्ती पुलिस को क्षेत्र में कई दिनों से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने की जानकारी मिल रही थी।
जिसके बाद जिले की एसओजी टीम को सक्रिय कर दिया गया था। बृहस्पतिवार रात एसओजी प्रभारी सर्वेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप रामलीला मैदान में कुछ युवक मोबाइल व इंटरनेट के जरिये आईपीएल में सट्टा लगाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिसके बाद एसओजी प्रभारी ने अपनी टीम व थाना पुलिस के साथ मौके पर दबिश दी। तीन युवकों को पुलिस ने सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजेंद्र सिंह (27) पुत्र अभिमन्यु, नितिन (25) पुत्र हरिश्चंद्र व आलोक (20) पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपी मनौरी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 एंड्रायड मोबाइल, हिसाब-किताब की एक डायरी, 3500 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा विजेंद्र के बैंक खाते में सट्टे से कमाए हुए 3.90 लाख रुपये मिले। पुलिस ने आरोपी का खाता सीज करा दिया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों का शुक्रवार को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।

पॉजिटिव निकला एक आरोपी, कोविड अस्पताल में भर्ती
चायल। मनौरी गांव से पकड़े गए तीनों सटोरियों को जेल में दाखिल करने से पहले कोविड जांच कराई गई। इसमें एक आरोप आलोक पुत्र पप्पू सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे कोविड एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed