फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three hundred unemployed find a job

तीन सौ बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

Fri, 22 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 22 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three hundred unemployed find a job
मंझनपुर (ब्यूरो)। दोआबा के तीन सौ बेरोजगारों को जल्द ही नौकरी मिलेगी। निजी कंपनी एसआईएस ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सेवायोजन कार्यालय में कंपनी के अफसरों ने बेरोजगार युवकों का साक्षात्कार लिया। नापजोख भी की गई। इन युवाओं का चयन योग्यता के हिसाब से सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के पद पर किया जाएगा।
विज्ञापन


उद्योग विहीन कौशाम्बी जिले में लोगों के सामने रोजगार की सबसे पड़ी समस्या है। रोजी-रोटी की तलाश में जिले के युवा पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। निजी कंपनी एसआईएस ने जिले के तीन सौ युवाओं को रोजगार देने का दावा किया है। बृहस्पतिवार को कंपनी के एमडी रवीन्द्र किशोर सिन्हा, रोजगार सेवायोजन अधिकारी मणि मोहन ओझा, भर्ती अधिकारी आशुतोष और पुष्पेंद्र ने सेवायोजन कार्यालय में बुलाकर सभी पदों के लिए तीन सौ इच्छुक युवाओं का साक्षात्कार लिया। नापजोख भी की गई।
विज्ञापन


एमडी ने बताया कि हाईस्कूल पास युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड और इंटर पास वालों को कंपनी में सुपरवाइजर पद पर नौकरी दी जाएगी। बतादें कि सुबह से ही सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगार युवाओं की भीड़ जमा हो गई थी। यह दोपहर बाद ही खत्म हुई। नौकरी पाने की उम्मीद में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed