फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three deaths in Kasenda on the same day, mourning prevails in the village

Kaushambi News: कसेंदा में एक ही दिन हुईं तीन मौतें, गांव में छाया मातम

Fri, 05 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 05 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three deaths in Kasenda on the same day, mourning prevails in the village
पिपरी क्षेत्र के कसेंदा गांव में बृहस्पतिवार का दिन दुखद रहा। एक के बाद एक तीन मौतों से गांव शोक में डूबा है। कसेंदा निवासी 53 वर्षीय देवराज यादव महाराष्ट्र के पुणे में एक बैंक में प्राइवेट गार्ड थे। 25 नवंबर को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। इसी बीच उन्हें तेज बुखार हो गया। परिजन पहले निजी अस्पताल फिर प्रयागराज ले गए। जहां स्थिति गंभीर हुई तो लखनऊ में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, 65 वर्षीय छोटे लाल रात में खाना खाकर अपने कमरे में सो गए थे। सुबह परिजनों ने उन्हें मृत अवस्था में पाया। तीसरी मौत 35 वर्षीय चंदीलाल यादव की हुई। वह किसान थे और दोपहर में पत्नी के साथ तिल्हापुर मोड़ बाजार गए थे। घर लौटने के बाद किसी काम से बाइक से निकले ही थे कि एक मिठाई की दुकान के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़े। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed