{"_id":"6b049c9e170919f69b0fcabe","slug":"three-blocks-to-get-eight-open-gyms-7984-lakh-to-be-spent-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-152109-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन ब्लॉकों को मिलेंगे आठ ओपन जिम, 79.84 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन ब्लॉकों को मिलेंगे आठ ओपन जिम, 79.84 लाख होंगे खर्च
Tue, 24 Nov 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी अब व्यायाम और कसरत के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से जिले के तीन विकास खंडों में आठ स्थानों पर ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इन सभी ओपन जिम के निर्माण पर कुल 79.84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक ओपन जिम के लिए 9.98 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत के अनुसार सभी ओपन जिम दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
ओपन जिम के निर्माण के लिए मंझनपुर, सरसवां और सिराथू विकास खंड में स्थानों का चयन किया गया है। मंझनपुर विकास खंड में तीन स्थानों पर ओपन जिम बनाए जाएंगे। इनमें ग्राम दीवार कोतारी में महाबली बाबा के पास, मंझनपुर स्थित अपर मुख्य अधिकारी आवास परिसर और ग्राम गुलामीपुर में राजीव मौर्य के एसएनओ इंटरनेशनल स्कूल के सामने का स्थान शामिल है।
-- -इनसेट-- -
सरसवां में तीन और सिराथू में दो जिम
सरसवां विकास खंड में तीन स्थानों पर निर्माण कराया जाएगा। इनमें पूर्व सरायों स्थित बड़खर बाबा मंदिर के पास, ग्राम कटरी में भैरम बाबा के पास और जिला पंचायत इंटर कॉलेज पश्चिम शरीरा शामिल हैं। वहीं सिराथू विकास खंड में दो ओपन जिम बनाए जाएंगे। इनमें देवखरपुर में हरिमोहन गुप्ता के घर के सामने और ग्राम रामपुर धमावां में प्राथमिक विद्यालय के पास का स्थान शामिल है।
विज्ञापन
-- -इनसेट-- -
हर जिम पर खर्च होंगे 9.98 लाख रुपये
जिला पंचायत की ओर से तैयार कार्ययोजना में सभी आठ ओपन जिम की लागत समान रखी गई है। प्रत्येक निर्माण कार्य पर 9.98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह तीनों विकास खंडों में कुल 79.84 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम तैयार होंगे। इनके निर्माण से ग्रामीणों को अपने आसपास ही व्यायाम करने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। खासकर युवाओं को नियमित कसरत करने का अवसर मिलेगा।
:: वर्जन ::
आठ स्थानों पर ओपन जिम के निर्माण की योजना तैयार की गई है। मंझनपुर, सरसवां और सिराथू विकास खंड में इनका निर्माण कराया जाएगा। सभी ओपन जिम दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
-- स्वाति गुप्ता, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत