फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three arrested, including district president of SP Yuvjan Sabha

सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including district president of SP Yuvjan Sabha
Three arrested, including district president of SP Yuvjan Sabha - फोटो : KAUSHAMBI
सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सीएम योगी का पुतला फूंकने के मामले में सात नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरवा। सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के आरोप में गुरुवार शाम चरवा पुलिस ने सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया। मामले में सात नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नीट की परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर गुरुवार को लखनऊ में पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इसकी जानकारी होते ही जिले के सपाई बिफर पड़े। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मसूद अहमद की अगुवाई में सपाइयों ने चरवा चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया। सीएम का पुतला फूंके जाने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जिलाध्यक्ष मसूद, उधोश्याम तथा अजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। बाद में निरोधात्मक कार्रवाई कर सभी को रिहा कर दिया गया। मामले में मसूद अहमद निवासी पिंडरा थाना करारी, उधोश्याम निवासी बजहा थाना कोखराज, सुुधीर यादव निवासी रसूलपुर बदले थाना कोखराज, अनुराग यादव निवासी जलालपुर गोरियों थाना कोखराज, अजीत यादव निवासी अयोध्या का पुरवा थाना चरवा, रोहित निवासी चरवा व चरवा के ही हिमांशु और आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed