{"_id":"6015b0c48ebc3e5b9c3e5adb","slug":"three-animal-smugglers-sent-to-jail-kaushambi-news-ald2980065136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पशु तस्करों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पशु तस्करों को भेजा जेल
विज्ञापन
तीन पशु तस्कर भेजे गए जेल
मंझनपुर। पुलिस की जीप में टक्कर मारने और फायरिंग कर भाग रहे तीन पशु तस्करों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात कोखराज इंस्पेक्टर पीके राय को सूचना मिली थी कि कानपुर की तरफ से वध के लिए एक कंटेनर गोवंशों को बिहार ले जाया जा रहा है। इस पर उन्होंने टीम के साथ मलाक भायल के समीप घेराबंदी की।
बताया कि रात करीब सात बजे कंटेनर दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस की जीप में टक्कर मारते हुए प्रयागराज की तरफ भागने लगा। कंटेनर सवार लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें कोतवाली के उपनिरीक्षक सिद्वार्थ सिंह व पशु तस्कर आगरा निवासी शीतल को गोली लगी। जबकि पशु तस्कर मेरठ निवासी रईश अहमद, अनश को गिरफ्तार कर लिया गया था। शीतल और रईश के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। गोली लगने से जख्मी दरोगा और पशु तस्कर शीतल का जिला अस्पताल उपचार कराया गया था। शनिवार को पकड़े गए रईश, शीतल व अनश के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया है।