फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   This time 26 lakh saplings will be planted in the district

Kaushambi News: इस बार जिले में रोपे जाएंगे 26 लाख पौधे

Thu, 01 Feb 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 01 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
This time 26 lakh saplings will be planted in the district
इस बार जिले में रोपे जाएंगे 26 लाख पौधे
विज्ञापन

-- एडीएम ने विभागवार आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौध रोपण की तैयारी का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में इस बार 25,70,760 पौधे रोपे जाएंगे। शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित होने के बाद जिले में विभागवार पौधरोपण का आवंटन कर दिया गया है। इसे लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में जिला पर्यावरणीय, वृक्षारोपण, गंगा एवं वन बंदोबस्त समिति की बैठक हुई।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वन विभाग को 8,92,700, पर्यावरण विभाग को 26,900, ग्राम्य विकास विभाग को 9,63,000 और राजस्व विभाग को 15000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह पंचायतीराज विभाग को 95,000, नगर विकास को 23,000, लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं जल शक्ति विभाग को 13-13 हजार, कृषि विभाग को 1,88,000 पशु पालन विभाग को 9,000, सहकारिता को 4200 और उद्योग को 18,000 पौधरोपण का लक्ष्य दिया है। इसके अलावा ऊर्जा विभाग को 6,860, माध्यमिक शिक्षा को 6,000, बेसिक शिक्षा को 9,000, प्राविधिक शिक्षा को 5,000, उच्च शिक्षा को 17,000, परिवहन विभाग को 1800, उद्यान विभाग को 1,15,000, ग्रह विभाग को 6,300 एवं जल निगम ग्रामीण को 1,30,000 आवंटित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीएम अरुण कुमार गोंड ने संबंधित अधिकारियों को पौधरोपण के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कार्ययोजना बनाकर प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि दो फरवरी को वर्ल्ड वेटलैंड दिवस पर अलवारा झील में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed