फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves took away the donation box of the police station's temple, everyone is surprised at the aud

कौशांबी : थाने के मंदिर का दानपात्र उठा ले गए चोर, चोरों के दुस्साहत पर हर कोई हैरान

Sat, 06 May 2023 04:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 May 2023 04:15 PM IST
सार

शुक्रवार रात चोरों ने थाना परिसर में बने मंदिर की खिड़की तोड़कर दीवार में जाम किया हुआ दानपात्र उखाड़ ले गए। सुबह मंदिर खोलने गए पुजारी ने जब मंदिर की टूटी खिड़की व गायब दानपात्र देखा तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Thieves took away the donation box of the police station's temple, everyone is surprised at the aud
चोरी। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

शुक्रवार रात चोरों ने थाना परिसर में बने मंदिर की खिड़की तोड़कर दीवार में जाम किया हुआ दानपात्र उखाड़ ले गए। सुबह मंदिर खोलने गए पुजारी ने जब मंदिर की टूटी खिड़की व गायब दानपात्र देखा तो उसके होश उड़ गए। पुजारी के मुताबिक दानपात्र में हजारों रुपया जमा थे। थाना परिसर में बने मंदिर में चोरी की जानकारी पर आसपास के लोगों समेत व्यापारियों की भीड़ जुट गई। पुजारी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना परिसर में मनकामेश्वर धाम के नाम से भगवान शिव जी का मंदिर स्थापित है। मंदिर से पुलिस कर्मियों समेत आसपास के लोगों व व्यापारियों की आस्था जुड़ी है। शुक्रवार रात चोर मंदिर के दक्षिणी दीवार में बनी खिड़की को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दीवार में जाम किए गए हजारों रुपयों से भरे दानपात्र को उखाड़ ले गए। शनिवार सुबह मंदिर खोलने गये पुजारी बब्लू शुक्ल ने टूटी हुई खिड़की व गायब दानपात्र देखा तो उनके होश उड़ गए। पुजारी के मुताबिक 20 महीनों से दानपात्र खोला नहीं गया था।
विज्ञापन

 

अनुमान है कि दानपात्र में 40 हजार रुपया तक जमा रहे होंगे। थाना परिसर में बने मंदिर में चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले को छिपाना चाह रही थी, लेकिन स्थानीय व्यापारियों के दबाव के बाद वह तहरीर लेने को राजी हुई। पुजारी बब्लू शुक्ल से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर लेकर पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि मंदिर से दानपात्र चोरी की शिकायत मिली है, चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed