फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves took away the bike parked in the courtyard, cash and jewelery

Kaushambi News: आंगन में खड़ी बाइक व नकदी-गहने ले गए चोर

Thu, 03 Oct 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 03 Oct 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away the bike parked in the courtyard, cash and jewelery
कोखराज के सिंघिया गांव में मंगलवार रात किसान के घर की दीवार फांदकर चोर भीतर घुसे चोर बाइक,नकदी-गहने समेत लाखों की गृहस्थी का सामान समेट ले गए। बुधवार सुबह जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर है।
विज्ञापन

सिंघिया निवासी सुरेश चंद्र खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते हैं। बताया कि घर के सभी लोग मंगलवार रात भी छत व बरामदे में सो रहे थे।
देर रात चोर दीवार फांदकर भीतर घुसे। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार नकदी, सोने की जंजीर, अंगूठी के साथ ही आंगन में खड़ी बाइक ले गए।
विज्ञापन

सुबह नींद खुलने पर घर वालों को घटना की जानकारी हुई। थोड़ी ही देर में वहां पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने घटना की छानबीन की। कोखराज इंस्पेक्टर दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सात दिन में दूसरी चोरी, लोग नाराज
--कोखराज के सिंघिया चौकी क्षेत्र में सात दिन के भीतर चोरी की दूसरी वारदात से ग्रामीणों में नाराजगी है। इससे पहले 25 सितंबर को भी पड़ोसी गांव बिसारा में सहायक समीक्षा अधिकारी के घर से तकरीबन सात लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस इस घटना का खुलासा अभी नहीं कर सकी है, कि मंगलवार रात दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed