फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves took away household items worth lakhs from a burgled house.

Kaushambi News: सेंधमारी कर दो घर से लाखों की गृहस्थी खंगाल ले गए चोर

Thu, 20 Jun 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 20 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away household items worth lakhs from a burgled house.
उदहिन बुजुर्ग गांव में चोरों के द्वारा काटी गई सेंध। संवाद
इलाके के के उदहिन खुर्द गांव में मंगलवार रात सेंधमारी कर चोर दो घरों से नकदी-गहना समेत लाखों रुपये की गृहस्थी पार कर ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद तहरीर लेकर चली गई।
विज्ञापन

उदहिन बुजुर्ग निवासी बाबूलाल उर्फ बंगाली खेती के साथ ट्रैक्टर की ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करता है। बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार की रात भी वह परिवार के साथ सो रहा था। आधी रात को चोर उसके घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुस आए। चोरों ने घर से 27 हजार नकदी के साथ ही सोने-चांदी के गहने समेत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी शैलेश के घर में सेंधमारी कर बक्से में रखे पायल, बिछिया, जंजीर समेत हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान पार कर दिया। बुधवार सुबह दीवार में कटी सेंध और घर के भीतर बिखरा सामान देख पीड़ितों के होश उड़ गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

--------
सरहज के साथ घर आए युवक ने पत्नी को पीटा, शिकायत
नेवादा। सरायअकिल के अकबराबाद गांव की मनीषा ने बताया कि पांच साल पहले उसका पति ससुराल से सरहज को लेकर कहीं चला गया था। मनीषा के मुताबिक बुधवार दोपहर वह राशन लेने कोटेदार के घर गई थी। इसी बीच उसकी गैरमौजूदगी में पति अपनी सरहज को लेकर घर आ गया। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पति ने उसे पीट दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने में दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बाइक की टक्कर से बालक जख्मी, शिकायत
नेवादा। सरायअकिल इलाके के सराययूसुफ निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार दोपहर उसका बेटा श्रेयांश (8) गांव स्थित सरैंया पुल से घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से श्रेयांश को टक्कर मार दी। हादसे में श्रेयांश का बायां पैर टूट गया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed