फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves stole jewelery and money worth lakhs from eight houses

Kaushambi News: चोरों ने आठ घरों से लाखों का नकदी-जेवरात किए पार

Tue, 13 Feb 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 13 Feb 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and money worth lakhs from eight houses
जवई गांव में चोरी की घटना के बाद बिखरे सामान को दिखाता चंद्रशेखर। संवाद
कोतवाली के जवई गांव में रविवार रात चोरों ने आठ घरों को निशाना बनाया और तबीयत से खंगाला। ताला तोड़कर व सेंधमारी कर घर में घुसे चोर नकदी, जेवरात सहित लाखों का माल समेट ले गए। एक ही रात चोरों ने ज्यादातर सूने घरों को निशाना बनाया। शिकायत पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जवई निवासी मनोज कुमार के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर बाॅक्स में रखा एक बिछुआ, एक छगल, एक तोड़िया, एक बेसर, एक हाथ का फूल आदि सामान उठा ले गए। मनोज दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी अकेले रहती है। रात को पत्नी पड़ोस में रहने वाली सास के घर में सोने चली जाती है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर के घर के पीछे के दरवाजे के बगल से सेंधमारी कर घुसे चोर दो पायल, दो जोड़ी छगल, दो जोड़ी चैन पट्टी, दो कसहडी, एक थार, एक सोने का लॉकेट, पांच हजार रुपये उठा ले गए। चंद्रशेखर परिवार सहित आगे के कमरे में सो रहा था। उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। ज्ञानमती के सूने घर से चोर जेवरात समेट ले गए। ज्ञानमति का कहना है कि उसके पिता ने जमीन खोदकर जेवर लोटे में भरकर गाड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज बहादुर के घर का दरवाजा तोड़कर चोर कमरे में बाॅक्स के अंदर रखे एक हजार रुपये ले गए। इसी तरह प्रमोद, बल्लू मोर्य, जितेंद्र, लल्लू टेलर, संतोष के घर से भी चोर जेवरात, नगदी ले गए।
थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया का कहना है कि छानबीन की है। घटना संदिग्ध लग रह रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed