फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves searched four houses, took away cash and jewellery, attempted theft in two houses

Kaushambi News: चोरों ने चार घर खंगाले, ले गए नकदी- जेवर, दो घरों में चोरी का प्रयास

Sun, 14 Apr 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched four houses, took away cash and jewellery, attempted theft in two houses
चरवा कोतवाली का घूरी गांव शुक्रवार रात चोरों के निशाने पर रहा। चोरों ने एक ही रात चार घरों तबीयत से खंगाला और नकदी-जेवर समेत कीमती सामान समेट ले गए। चोरों ने दो अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया। आहट सुन जागे ग्रामीणों के दौड़ाने पर वे भाग निकले। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

घूरी गांव निवासी अनिरुद्ध यादव, कल्याण चंद्र, उदित सिंह व मुंशी लाल ने बताया कि शुक्रवार रात वह लोग परिवार के साथ अपनी-अपनी छतों पर सो रहे थे। सुबह उठने पर अनिरुद्ध यादव ने देखा कि घर के पीछे की दीवार की ईंटें निकलीं हैं। अनहोनी की आशंका होने पर वह पहुंचे तो कमरे की हालत देख परेशान हो गए।
विज्ञापन

वहां आलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। अनिरुद्ध ने पुलिस को बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे एक लाख 35 हजार रुपये, करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने बगल स्थित कल्याण चंद्र के घर से 70 हजार नकदी समेत करीब एक लाख के जेवरात व उदय सिंह और मुंशी लाल के घर का ताला तोड़कर 10-10 हजार रुपये ले गए। चोर राममिलन व नथन के घर का ताला तोड़ रहे थे, तभी आहट पाकर जगहट हो गई।
ग्रामीणों के ललकारने पर चोर भाग निकले। पीड़ितों ने सुबह थाने पहुंचकर घटना की जानकारी और तहरीर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed