{"_id":"5c801bd8bdec22143d3960f9","slug":"thieves-discovered-the-house-of-adm-s-orderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एडीएम के अर्दली का घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एडीएम के अर्दली का घर खंगाला
Thu, 07 Mar 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नया नगर प्रथम में रहने वाले अपर जिलाधिकारी के अर्दली के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात समेत करीब एक लाख का माल समेट ले गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात दो बजे के करीब तीन संदिग्ध लोग आते दिखे थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर बेटी ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
निसार अहमद एडीएम के अर्दली हैं। वह नया नगर मोहल्ला निवासी जहूर उद्दीन के घर में किराए पर रहते हैं। पखवाड़े भर से निसार की तबीयत खराब है। वह प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती है। निसार की देखभाल के लिए उनकी पत्नी भी प्रयागराज में हैं। घर में बेटी रुखसार व अन्य बच्चे रहते हैं। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद रुखसार छोटे-भाई बहन के साथ मकान मालिक के यहां सोने चली गई। सुबह घर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा था। अलमारी का भी ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा था। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग भी आ गए। लोगों ने पुलिस को खबर दी। कस्बा प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान मालिक के घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब दो बजकर 55 मिनट पर तीन लोग घर की तरफ जाते दिखाई दिए हैं। जो लोग दिख रहे हैं, उनमें एक के हाथ में थैला दिख रहा है। सभी की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच थी। पुलिस ने फुटेज ले लिया है। पुलिस को दी तहरीर में निसार की बेटी रुखसार ने बताया कि घर में दस हजार रुपये थे। यह पैसा चोर उठा ले गए हैं। इसके अलावा मां के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए हैं।