फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves carried thousands of goods including cash from four houses

चोरों ने चार घरों से नगदी सहित हजारों का माल उड़ाया

Thu, 04 Jul 2019 07:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves carried thousands of goods including cash from four houses
चोरों ने चार घरों से नकदी सहित हजारों का माल उड़ाया
विज्ञापन

इलाके के बिबिनियापुर गांव में बुधवार रात चार घरों से चोरों ने नकदी-गहने समेत हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी परिवारवालों को सुबह हुई। हालांकि किसी ने भी इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की है।
बिबिनियापुर निवासी बच्चीलाल पाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। बुधवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य सो गए। इस दौरान दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर घुसे चोर करीब 17 हजार रुपये नकद व लगभग पांच हजार कीमत के गहने उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने बच्चीलाल के पड़ोसी लक्ष्मीकांत पांडेय के मकान को निशाना बनाया। दीवार फांदकर उसके यहां से छह हजार नकद तथा दो मोबाइल उठा ले गए।
विज्ञापन

राजपाल के घर से कुंडी तोड़कर पांच हजार रुपये नकद, तकरीबन 10 हजार कीमत के गहने उड़ा दिए। दिनेश पांडेय के यहां से 42 सौ रुपया नकद उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले में पइंसा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने किसान के खाते से 25 हजार उड़ाए
नगर कोतवाली इलाके के ओसा गांव का रामकुमार किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि दो दिन पहले उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। इसके बाद खाते से 25 हजार रुपये पार कर दिया। ठगी की जानकारी पीड़ित को मोबइल में धन निकासी का संदेश आने पर हुई। उसने आनन-फानन में बैंक शाखा से संपर्क करके एटीएम लॉक कराया। इसके बाद गुरुवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed