फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   They parted ways within seven months... real sisters separated from their husbands

Kaushambi News: सात माह में ही छूटा साथ... सगी बहनें पतियों से हुईं अलग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
They parted ways within seven months... real sisters separated from their husbands
निकाह के महज सात महीने बाद ही दो सगी बहनों ने अपने पतियों से अलग रहने का फैसला किया है। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में सगे भाइयों से हुई थी। आरोप है कि पति, सास, ससुर समेत अन्य ससुराली उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि उनकी पत्नियां कोई काम नहीं करती हैं और घंटों फोन पर बात करती हैं। अगर वह ठीक से रहें तो हमें उनके साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है। महिला थाने की पुलिस के समझाने के बाद भी विवाहिता नहीं मानीं और अलग होने की जिद करती रहीं। जिसके बाद पुलिस ने एक-दूसरे के सामान को वापस कराया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खखरेरु गांव के मो. हारून की दो बेटियां तौहीदा व तैयबा का निकाह सात माह पूर्व सिराथू नगर पंचायत के अंसार अहमद के बेटे जुबेर अहमद व शोएब अहमद के साथ हुआ था। निकाह के बाद दोनों बहनें की ससुरालियों से पट नहीं रही थी। इस दौरान रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। मामला महिला थाने पहुंचा। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नीलम राघव ने महिला आरक्षी विद्या यादव के साथ बैठकर दोनों पक्ष से बात की। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि निकाह के बाद दोनों के पति, सास, ससुर नंद आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप था कि दोनों बहनें घर का कोई काम नहीं करती हैं। अक्सर फोन पर घंटों बात करती हैं। अगर ठीक से रहें तो वह साथ रखने के लिए तैयार हैं।

महिला पुलिस के लाख समझाने के बाद दोनों बहनों ने जान का खतरा बताते हुए साथ रहने से मना कर दिया। अंत में दोनों पक्षों ने अलग होने का फैसला किया। एसओ नीलम राघव का कहना है कि कभी-कभी न समझी व मामूली बात से रिश्ते बिखर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed