फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There will be inquiry if carrying more than 50 thousand rupees, keep the necessary papers

50 हजार से अधिक रुपये लेकर चलने पर होगी पूछताछ, रखें जरूरी कागज

Wed, 12 Jan 2022 12:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
There will be inquiry if carrying more than 50 thousand rupees, keep the necessary papers
50 हजार से अधिक है नकदी तो साथ रखें जरूरी दस्तावेज
विज्ञापन

बार्डर पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की संयुक्त टीमें करेंगी चेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अब 50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेकर चलने वालों की मुसीबत बढ़ सकती है। ज्यादा पैसे लेकर अगर कोई रास्ते में पकड़ा जाता है तो उसे पैसे का प्रमाण देना होगा। चुनाव में धनबल का प्रयोग रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

जिले में खासकर व्यापारी प्रयागराज या कानपुर की थोक बाजारों से सामानों की खरीदारी करते हैं। इसके लिए उन्हें काफी कैश साथ में ले जाना होता। अब निर्वाचन आयोग चुनाव में धनबल का प्रयोग होने की संभावना को देखते हुए गाइड लाइन जारी कर दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति 50 हजार से ज्यादा नकदी लेकर कहीं जाता है तो उसे नकदी के बारे में प्रमाण रखना होगा। जिस व्यक्ति के पास नकदी मिली और अपने पास रखने का सही प्रमाण नहीं दे सका तो नकदी को जब्त कर ली जाएगी। निगरानी के लिए जिले के सभी बार्डर व नाकों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की संयुक्त टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed