{"_id":"6ade5da869f55cbbd8090406","slug":"current-affairs-and-mathematics-sections-proved-tricky-in-the-pet-discrepancies-in-addresses-on-admit-cards-left-candidates-confused-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-150671-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पीईटी में करंट अफेयर्स और गणित ने उलझाया, प्रवेश पत्र में पते की गड़बड़ी से भटके परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पीईटी में करंट अफेयर्स और गणित ने उलझाया, प्रवेश पत्र में पते की गड़बड़ी से भटके परीक्षार्थी
Mon, 26 Oct 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्राची पटेल
- फोटो : ramban news
जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दो पालियों में आयोजित की गई। पश्चिम शरीरा के पूरब शरीरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज और भरवारी के तीन कॉलेजों समेत 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान से मध्यम स्तर का बताया। हालांकि, करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और गणित के सवालों ने कई परीक्षार्थियों को उलझाए रखा।
वहीं, भरवारी के केंद्रों पर प्रवेश पत्र में पते की गड़बड़ी से अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। प्रवेश पत्र पर भरवारी की जगह बखारी लिखा होने से कई परीक्षार्थी केंद्र खोजने में भटकते रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि कुछ सवाल सामान्य रहे, जबकि कुछ को हल करने में अधिक समय लगा। कुल मिलाकर परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के अनुभव अलग-अलग रहे।
क्या बोले छात्र-- -
प्रश्नपत्र आसान से मध्यम स्तर का था। करंट अफेयर्स के कुछ सवालों में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन बाकी प्रश्न ठीक रहे। प्रश्नपत्र में सवालों का स्तर संतुलित था और ज्यादातर प्रश्न हल करने में दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन
-- अभिषेक यादव,बथुआ, भदोही
-- -- -- -- -
सामान्य अध्ययन (जीएस) के कुछ सवाल अपेक्षाकृत कठिन थे। इन्हें हल करने में थोड़ा समय लगा। हालांकि, कुल मिलाकर प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का रहा। केंद्र पर व्यवस्था अच्छी रही, परीक्षा के दौरान प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिला।
-- विशाल सिंह,मिर्जापुर
-- -- -- -- -- -- -
सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों ने उलझाया लेकिन बाकी प्रश्नपत्र ठीक रहा। कुछ प्रश्नों को हल करने के लिए सोचने की जरूरत पड़ी, जबकि अन्य सवाल सामान्य स्तर के थे। कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी रही।
-- संतोष कुमार, मिर्जापुर
-- -- -- -- -- -- -- --
प्रवेश पत्र में भरवारी की जगह बखारी लिखा होने से केंद्र खोजने में परेशानी हुई। सही जगह की जानकारी करने के बाद वह केंद्र तक पहुंच सकीं। हालांकि, प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का था और ज्यादातर सवाल हल करने में दिक्कत नहीं हुई।
-- प्राची पटेल, फतेहपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रश्नपत्र ठीक था। सवालों का स्तर ऐसा था कि उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परीक्षा के दौरान समय का सही इस्तेमाल करने से प्रश्नपत्र पूरा करने में आसानी रही। कुल मिलाकर उनका पेपर अच्छा गया।
-- प्रियंका देवी,बिंदकी,फतेहपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रश्नपत्र को कुछ कठिन बताया। उन्होंने कहा कि कुछ सवालों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। प्रश्नों को समझने और सही जवाब देने में भी मेहनत करनी पड़ी। इस वजह से उन्हें पेपर का स्तर थोड़ा कठिन लगा।
-- अर्चना देवी,फतेहपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रश्नपत्र न तो बहुत आसान था और न ही ज्यादा कठिन। कुल मिलाकर पेपर मध्यम स्तर का रहा। कुछ सवालों को हल करने में समय लगा, लेकिन बाकी प्रश्नों को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
-- दयाराम ,भदोही
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कुछ सवाल सीधे थे, जबकि कुछ को हल करने के लिए सोचने की जरूरत पड़ी। कुल मिलाकर पेपर संतुलित लगा और सवालों को हल करने के लिए समय का ध्यान रखना जरूरी था।
-- राहुल कुमार, मिर्जापुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रश्नपत्र हल करने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। सवालों का स्तर सामान्य लगा और ज्यादातर प्रश्न आसानी से हल हो गए। परीक्षा को लेकर जैसी उम्मीद थी, पेपर लगभग उसी स्तर का रहा।
-- रवी रंजन, मिर्जापुर
विज्ञापन
वहीं, भरवारी के केंद्रों पर प्रवेश पत्र में पते की गड़बड़ी से अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। प्रवेश पत्र पर भरवारी की जगह बखारी लिखा होने से कई परीक्षार्थी केंद्र खोजने में भटकते रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि कुछ सवाल सामान्य रहे, जबकि कुछ को हल करने में अधिक समय लगा। कुल मिलाकर परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के अनुभव अलग-अलग रहे।
विज्ञापन
क्या बोले छात्र
प्रश्नपत्र आसान से मध्यम स्तर का था। करंट अफेयर्स के कुछ सवालों में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन बाकी प्रश्न ठीक रहे। प्रश्नपत्र में सवालों का स्तर संतुलित था और ज्यादातर प्रश्न हल करने में दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन
सामान्य अध्ययन (जीएस) के कुछ सवाल अपेक्षाकृत कठिन थे। इन्हें हल करने में थोड़ा समय लगा। हालांकि, कुल मिलाकर प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का रहा। केंद्र पर व्यवस्था अच्छी रही, परीक्षा के दौरान प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिला।
सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों ने उलझाया लेकिन बाकी प्रश्नपत्र ठीक रहा। कुछ प्रश्नों को हल करने के लिए सोचने की जरूरत पड़ी, जबकि अन्य सवाल सामान्य स्तर के थे। कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी रही।
प्रवेश पत्र में भरवारी की जगह बखारी लिखा होने से केंद्र खोजने में परेशानी हुई। सही जगह की जानकारी करने के बाद वह केंद्र तक पहुंच सकीं। हालांकि, प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का था और ज्यादातर सवाल हल करने में दिक्कत नहीं हुई।
प्रश्नपत्र ठीक था। सवालों का स्तर ऐसा था कि उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परीक्षा के दौरान समय का सही इस्तेमाल करने से प्रश्नपत्र पूरा करने में आसानी रही। कुल मिलाकर उनका पेपर अच्छा गया।
प्रश्नपत्र को कुछ कठिन बताया। उन्होंने कहा कि कुछ सवालों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। प्रश्नों को समझने और सही जवाब देने में भी मेहनत करनी पड़ी। इस वजह से उन्हें पेपर का स्तर थोड़ा कठिन लगा।
प्रश्नपत्र न तो बहुत आसान था और न ही ज्यादा कठिन। कुल मिलाकर पेपर मध्यम स्तर का रहा। कुछ सवालों को हल करने में समय लगा, लेकिन बाकी प्रश्नों को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
कुछ सवाल सीधे थे, जबकि कुछ को हल करने के लिए सोचने की जरूरत पड़ी। कुल मिलाकर पेपर संतुलित लगा और सवालों को हल करने के लिए समय का ध्यान रखना जरूरी था।
प्रश्नपत्र हल करने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। सवालों का स्तर सामान्य लगा और ज्यादातर प्रश्न आसानी से हल हो गए। परीक्षा को लेकर जैसी उम्मीद थी, पेपर लगभग उसी स्तर का रहा।

प्राची पटेल- फोटो : ramban news

प्राची पटेल- फोटो : ramban news

प्राची पटेल- फोटो : ramban news

प्राची पटेल- फोटो : ramban news

प्राची पटेल- फोटो : ramban news

प्राची पटेल- फोटो : ramban news

प्राची पटेल- फोटो : ramban news