फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There will be a race competition in Chail for cleanliness

स्वच्छता के लिए चायल में होगी दौड़ प्रतियोगिता

Sun, 29 Sep 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
There will be a race competition in Chail for cleanliness
There will be a race competition in Chail for cleanliness - फोटो : KAUSHAMBI
स्वच्छता के लिए चायल कस्बे में होगी दौड़ प्रतियोगिता
विज्ञापन

दो अक्तूबर को होगी प्रतियोगिता, हाईस्कूल व इंटर के छात्र लेंगे हिस्सा
चायल के युवाओं को संगठित करने के लिए नगर प्रशासन ने की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। स्वच्छता को लेकर इस बार चायल टाउन एरिया प्रशासन ने कस्बे में दौड़ प्रतियोगिता और श्रमदान कराकर लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई गई है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इसमें कस्बे के ही हाईस्कूल और इंटर के छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। विजेता को स्वच्छता सर्वेक्षण का ब्रांड एंबेसडर चुन कर पुरस्कृत किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता चायल तहसील गेट से शुरू होकर नगर पंचायत कार्यालय गेट तक होगी। इसमें कस्बे में निवास करने वाले कक्षा नौ, दस, 11 व 12 के सभी छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एक अक्तूबर तक नगर पंचायत कार्यालय में अपना पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कस्बे को साफ और स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दे सकते है। कार्यक्रम में कस्बे के ही लोगों द्वारा श्रमदान भी किया जाएगा। कस्बे में शनिवार को नगर प्रशासन ने पॉलीथिन के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान कस्बे के दो कारोबारियों को पालीथिन का उपयोग करते हुए पकड़ा। नगर प्रशासन ने दोनों कारोबारियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed