फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There will be a competition between 100 players from 10 districts in the game of checkmate.

Kaushambi News: शह-मात के खेल में 10 जिले के सौ खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला

Sun, 16 Jun 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 16 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
There will be a competition between 100 players from 10 districts in the game of checkmate.
जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से रविवार को 16वीं आरएम गर्ग एैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को होगा। मैच में 10 जिलों के करीब सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे हैं। 20 विजेता खिलाड़ियों के बीच 54 हजार रुपये का पुरस्कार वितरित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 15,13,11, नौ व सात वर्ष के उम्र के खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों व छात्राओं के बीच अलग से मुकाबला होगा। इनको भी एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। शतरंज एसोसिएशन के सचिव राधवेंद्र शुक्ला ने बताया कि कौशाम्बी के अंडर-11 खिलाड़ी प्रणव और अंडर-7 खिलाड़ी श्रीहरि बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार के खेल से दोनों से उम्मीद हैं। इनके अलावा जिले के कई स्कूलों व छात्राओं के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

-----
इन जिले से आएंगे खिलाड़ी
--- सुबह नौ बजे होने वाली शतरंज प्रतियोगिता में कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट व वाराणसी समेत स्थानीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

-----
इस प्रकार होगा पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 13 हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को आठ और तृतीय स्थान पर पांच हजार का नगद इनाम मिलेगा। चौथा और और पांचवां स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को तीन- तीन हजार रुपये और इसके बाद 10वें स्थान तक के खिलाड़ियों को दो-दो हजार मिलेगा। 11वें स्थान से 15वां स्थान पाने वाले खिलाड़ी को डेढ़ व इसके बाद 15 से 20 स्थान पाने वाले सभी खिलाड़ियों को एक-एक हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed