{"_id":"660a26ec236ceb7408070c2c","slug":"there-was-preparation-for-sons-tilak-thieves-took-away-rs-15-lakh-jewellery-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-110146-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेटे के तिलक की थी तैयारी, डेढ़ लाख रुपये, जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेटे के तिलक की थी तैयारी, डेढ़ लाख रुपये, जेवर ले गए चोर
Mon, 01 Apr 2024 08:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
चरवा के तुरतीपुर गांव में एक मजदूर के घर में सेंधमारी कर घुसे चोर नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल समेट ले गए। गृहस्वामी के बेटे का 20 अप्रैल को तिलकोत्सव है। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिवार में पुलिस को खबर दी।
शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी फूलचंद्र के मुताबिक 20 अप्रैल को उसके बेटे का तिलक समारोह है। घर में बेटे के तिलक और शादी की तैयारी चल रही थी। बहू के लिए गहने भी बनवाए जा चुके थे। शनिवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए।
रात को किसी समय चोर पीछे की दीवार में सेंधमारी कर घर के अंदर घुस आए। चोर बाॅक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा डेढ़ लाख रुपये नकद व सोने का झुमका, लॉकेट, मंगल सूत्र चांदी की पायल, जंजीर सहित करीब तीन लाख का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
सुबह लोग जागे तो कमरे में सामान बिखरा देख परेशान हो गए। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और जेवर-रुपये आदि सामान गायब थे। चोरी की घटना के बारे में सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रंगेहाथ पकड़े गए तीन चोर
पिपरी के महमूदपुर मनौरी निवासी दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इस दौरान कमरे में आगे के कमरे में घुसे चोर टेलीविजन सहित अन्य समान समेट रहे थे। आहट पर वे लोग पहुंचे तो चोर दरवाजा खोलकर भागने लगे।
शोरगुल सुनकर वहां जुटे मोहल्ले के लोगों ने चोरों को पकड़ लिया। घटना की जानकारी देने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस के मुताबिक चोरों की पहचान मनौरी निवासी दिलीप कुमार, जीत उर्फ टेनी व संजय कुमार मौर्या निवासी मनौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दीपक की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।