फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There is no arrangement for storing paddy at purchasing centres, problems of farmers increased due to paddy g

कौशाम्बी : क्रय केंद्रों पर धान को रखने की व्यवस्था नहीं, बारिश में धान भीगने से बढ़ी किसानों की समस्या

Thu, 30 Nov 2023 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 01:47 PM IST
सार

मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्रय केंद्रों पर बड़ी मात्रा में धान बेचने के लिए रखे हैं जो बारिश में भीग रहे हैं। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे तक लगातार बारिश होती रही। घना कोहरा भी छाया रहा। इसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है

विज्ञापन
There is no arrangement for storing paddy at purchasing centres, problems of farmers increased due to paddy g
कौशाम्बी में क्रय केंद्र पर बारिश में भीग रहा धान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी के क्रय केंद्रों पर धान रखने के लिए पर्याप्त टीन शेड और सुरक्षित स्थान न होने के कारण बारिश के चलते किसानों की फसल भीग रही है। इससे कई दिनों से धान तौल कराने के लिए चक्कर लगा रहे किसानों की मुश्किल और भी बढ़ गई है। क्रय केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि धान सूखने की के बाद ही उसकी तौल कराई जाएगी। इससे किसान परेशान हैं। 
विज्ञापन







विज्ञापन




 


मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्रय केंद्रों पर बड़ी मात्रा में धान बेचने के लिए रखे हैं जो बारिश में भीग रहे हैं। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे तक लगातार बारिश होती रही। घना कोहरा भी छाया रहा। इसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है। बारिश के कारण कई क्रय केंद्रों पर तौल के लिए आया और तौला गया धान भी भीग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन












 

 

ओसा मंडी में हफ्तों से अपने धन को बेचने करने के लिए किसान परेशान हैं। वह रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि बदलता मौसम उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही के वजह से अब किसानों को धान बेचने के लिए करीब एक पखवाड़े तक इंतजार करना पड़ेगा। धूप निकलने के बाद धान के अच्छी तरह सूखने के बाद ही उसकी तौल कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed