फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There is heat in the atmosphere...the temperature is 40 degrees, the heat is drying the throat.

Kaushambi News: तेवर में गर्मी...पारा 40 डिग्री, गर्मी सुखाने लगी गला

Fri, 29 Mar 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 29 Mar 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
There is heat in the atmosphere...the temperature is 40 degrees, the heat is drying the throat.
सूरज तेवर में है और गर्मी जेठ जैसा तेवर दिखा रही है। बीते 7 दिनों में तापमान करीब 12 डिग्री चढ़कर बृहस्पतिवार को 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप से बढ़ी गर्मी गला सुखाने लगी है। दोपहर में पंखा भी पसीना रोक नहीं रोक पा रहा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादलों की आवाजाही हो सकती है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर ही तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। 22 मार्च को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 तो न्यूनतम पारा 20.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप से बढ़ी गर्मी से लोग परेशान हो गए। लगातार दूसरे दिन चढ़ा पारा लोगों को व्याकुल कर गया। बाहर निकले लोग गला सूखने की वजह से छांव तलाशते रहे।
विज्ञापन

बढ़ती हुई गर्मी ने खीरा, तरबूज की मांग बढ़ा दी है। आइसक्रीम, शीतल पेय पदार्थ और गन्ने के जूस की खूब बिक्री हो रही है। लोगों ने पूरी सर्दी धूल फांकते रहे अपने कूलर भी निकालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझनपुर के हजरतगंज मोहल्ले की रहने वाली शिक्षिका सीमा सिंह ने बताया कि पहले पानी की बोतल लेकर जाते थे तो कभी-कभी वह भरी ही लौट आती थी। पानी की जरूरत ही नहीं पड़ती थी। अब तो गला इतना सूखता है कि स्कूल में ही कई बार पानी की बोतल भरनी पड़ती है। भरवारी के कपड़ा व्यवसायी सुरेश अग्रहरि ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक सिर्फ पंखे से ही काम चल जाता था। अब गर्मी बढ़ गई है। रात में तो बहुत दिक्कत नहीं होती, लेकिन दोपहर में एसी की जरूरत महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed