{"_id":"673a56355acbb209370c79e4","slug":"theft-worth-lakhs-from-two-houses-near-the-police-station-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-118731-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: थाना-चौकी के निकट दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: थाना-चौकी के निकट दो घरों से लाखों की चोरी
Mon, 18 Nov 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
अंदावा गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत: परिजन
चोरों ने शनिवार रात पइंसा कोतवाली और कोखराज में शहजादपुर पुलिस चौकी के निकट स्थित दो घरों को निशाने पर ले लिया। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर नकदी-गहने समेत लाखों की गृहस्थी का सामान समेट ले गए। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया।
पइंसा कोतवाली से महज 200 मीटर दूरी पर रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को उसके बड़े बेटे जगदीश की शादी है। इसके लिए ही नकदी-गहने जुटाए गए थे। शनिवार रात उसकी पत्नी सीता बेटी चांदनी के साथ आगे वाले कमरे में और वह खुद व दूसरी बेटी रोशनी घर के बरामदे में सोने चले गए।
देर रात जब घर के सभी लोग गहरी नींद में थे, तभी दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के गहने समेत पांच लाख रुपये का सामान पार कर ले गए।
विज्ञापन
इसी तरह कोखराज कोतवाली के शहजादपुर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर अयूब अहमद के घर की दीवार फांदकर चोर भीतर घुस गए। चोरों ने बक्से में रखे नौ हजार रुपये, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने की बाली व सोने की झुमकी समेत अन्य सामान समेट ले गए।
रविवार सुबह सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर लेकर पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। खबर लिखे जाने तक दोनों मामलों में एफआईआर नहीं दर्ज की जा सकी थी।
-- --
वर्जन
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही चोरोंं को गिरफ्तार घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी