फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Theft revealed in mobile shop, three arrested

Kaushambi News: मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Nov 2023 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 12 Nov 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Theft revealed in mobile shop, three arrested
मंझनपुर। पखवाड़े भर पहले एक मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का पश्चिमशरीरा पुलिस ने रविवार को खुलासा कर लिया है। फतेहपुर के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 28 एंड्रायड फोन बरामद करने का दावा किया है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गनेशपुर कटरी निवासी आशीष जायसवाल ने पश्चिमशरीरा बाजार में जायसवाल मोबाइल एंड इलेक्ट्रानिक हब के नाम से दुकान खोली है। 30 अक्तूबर की रात दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल चोर पार कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम को शनिवार रात कामयाबी मिल गई।
विज्ञापन


सीओ सिटी व पश्चिमशरीरा पुलिस की टीम ने शनिवार रात फतेहपुर के मोहिद्दीनपुर खखरेरू निवासी मोनू पाल को घर से गिरफ्तार किया। अन्य को भी यहीं से पकड़ा गया। मोनू ने अकेले मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद सारे मोबाइल रोहित निवासी दुर्गा कालोनी टंडारी लुधियाना व रवि वर्मा गौसपुर शांतिनगर लुधियाना को बेच दिया था। सरगना मोनू की निशानदेही पर करीब सात लाख रुपये के 28 एंड्राइड फोन बरामद हुए। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed