{"_id":"6743cd55a0c7d03f03077c27","slug":"theft-of-thousands-of-rupees-in-cash-from-electronic-shop-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119004-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इलेक्ट्राॅनिक दुकान से नकदी समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इलेक्ट्राॅनिक दुकान से नकदी समेत हजारों की चोरी
Mon, 25 Nov 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में शनिवार रात दरवाजा तोड़कर चोरों ने एक इलेक्ट्राॅनिक दुकान से नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ला निवासी कंधई चौरसिया ने चौराहा के पास मंझनपुर रोड पर इलेक्ट्राॅनिक दुकान खोल रखी है। इसके अलावा वह डीजे साउंड का भी काम करते हैं। बताया कि शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
रात में चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बना लिया। छत से नीचे उतरे चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। दुकान में रखी चार हजार रुपये, हाईलोजन लाइट, डीजल समेत हजारों का सामान उठा ले गए। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया।
रविवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। मौका मुआयना कर पुलिस पीड़ित दुकानदार से तहरीर लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।
-- -- -- -- -- -