{"_id":"674cc83e773f1345520b9437","slug":"theft-of-foreign-currency-cash-and-jewelery-worth-lakhs-by-breaking-the-lock-of-an-abandoned-house-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119237-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सूने घर का ताला तोड़कर विदेशी मुद्रा व नकदी-गहने समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सूने घर का ताला तोड़कर विदेशी मुद्रा व नकदी-गहने समेत लाखों की चोरी
Mon, 02 Dec 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत: परिजन
स्थानीय कोतवाली के कमालपुर गांव में शनिवार रात सूने घर का ताला तोड़कर चोर विदेशी मुद्रा व नकदी-गहने समेत लाखों की गृहस्थी का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह भुक्तभोगी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कमालपुर निवासी आलम सल्मानी सऊदी अरब में रहते थे। बताया कि कुछ महीने पहले ही वह सऊदी से घर आए हैं। आलम का पुराना घर बस्ती के बीच में है, जबकि एक दूसरा घर सड़क किनारे है। परिवार समेत वह सड़क किनारे वाले नए घर में रहते थे।
20 दिन पहले 11 नवंबर को पिता करामत सलमानी का इंतकाल होने के बाद से वह परिवार के साथ पुराने वाले घर में रहने लगे। शनिवार रात सूने घर को चोरों ने निशाने पर ले लिया।
विज्ञापन
ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए। आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर 80 हजार नकदी, सऊदी अरब की 1800 रियाल (तकरीबन 40 हजार रुपये भारतीय मुद्रा), दो सोने की अंगूठी, दो नाक की कील, एक झुमकी, सोने के दो हार समेत तकरीबन आठ लाख रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए।
रविवार सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।