{"_id":"5ea878638ebc3e90440d533f","slug":"theft-in-auto-parts-shop-and-house-kaushambi-news-ald274487641","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पार्ट्स की दुकान और मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पार्ट्स की दुकान और मकान में चोरी
विज्ञापन
ऑटो पार्ट्स की दुकान और मकान में चोरी
नगर कोतवाली क्षेत्र के फैजीपुर चौराहा व कोखराज के बम्हरौली गांव की घटना
मंझनपुर/कल्यानपुर (संवाद)। नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बसोहनी गांव निवासी अर्जुन पुत्र भारत लाल ने इलाके के ही फैजीपुर चौराहे पर ऑटो पार्ट्स की दुकान खोल रखी है। लॉकडाउन की वजह से इन दिनों दुकान बंद ही रहती है। सोमवार रात सेंध लगाकर चोर एक हजार रुपये नगद, दस लीटर मोबिल ऑयल, दस नए टायर और दस ट्यूब सहित तकरीबन 80 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। मामले में नगर कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ऐसे ही कोखराज के बम्हरौली गांव का राजाराम पुत्र बिंदेश्वरी भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। इन दिनों वह भट्ठे पर ही है। सोमवार रात उसकी बीवी रेखा देवी खाने के बाद बच्चों संग सो गई। इस दौरान नकब काटकर भीतर घुसे चोर करीब पांच हजार रुपये नगद, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर, अनाज व गहनों सहित लगभग 70 हजार रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। गृहस्वामिनी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी ने भी जल्द ही घटना का खुलासा कर देने की बात कही है।