फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Theft exposed in five houses including income tax inspector

Kaushambi News: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सहित पांच घरों में हुई चोरी का पर्दाफाश

Tue, 30 May 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Theft exposed in five houses including income tax inspector
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सहित पांच घरों में हुई चोरी का पर्दाफाश
विज्ञापन

- दो महिला चोर सहित सहित पांच गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष सहित पांच घरों में हुई चोरी की घटनाओं का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो महिला सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी के जेवरात व घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी बरामद हुए। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के निखोदा निवासी संपूर्णानंद मिश्रा इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं। उनकी तैनाती चेन्नई में है। 28 मार्च की रात चोरों ने उनके घर से लगभग 35 लाख रुपये कीमत के आभूषण व 50 हजार रुपये नकदी पार कर कर दी थी। इसी गांव के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह उर्फ अंगद के मकान से भी चोर 15 लाख का सामान चोर उठा ले गए थे। मंझनपुर क्षेत्र के लौधना गांव में 27 अप्रैल की रात चोरों ने शिवबरन सिंह व महेंद्र सिंह के यहां से लाखों का माल पार किया था। घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी को भी लगा रखा था। सोमवार को अजरौली गांव स्थित मछली मंडी से पुलिस टीमों ने शिवकुमार उर्फ छोटू निवासी भवनसुरी थाना महेवाघाट, अजरौली निवासी खजांची इंद्राणी व शोभा देवी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए। इसके अलावा एक लाख पांच सौ रुपये नकद भी बरामद किया गया है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपितों जुर्म कुबूल कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर करारी के हजरतगंज मुहल्ला निवासी और एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. शुएब के घर रविवार को हुई चोरी के आरोपर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। करारी इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद ने बताया कि घटना में शामिल मो. अहमद निवासी आजाद नगर करारी को स्थानीय सीएचसी के समीप से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया गया है। इससे पहले वर्ष 2016 में नकबजनी में जेल जा चुका हैं। 23 जनवरी 2023 को हजरतगंज के महताब आलम के घर का ताला तोड़कर उसने चोरी की थी। वर्ष 2009 में किशोरी से छेड़छाड़ में भी जेल जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed