फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The youth alleged that the girl had tried to burn him alive in Company Bagh

Kaushambi News: युवक का आरोप- युवती ने कंपनी बाग में उसे जिंदा जलाने का किया था प्रयास

Sun, 29 Jun 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 29 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The youth alleged that the girl had tried to burn him alive in Company Bagh
अढौली गांव में प्रेमी के वृद्ध मामा पर कातिलाना हमले की आरोपी युवती तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिसिया जांच के दौरान युवती के क्रूरता के कई तथ्य सामने आए हैं। युवती के ब्लैकमेल करने से परेशान युवक ने उससे दूरी बना ली थी। युवक का आरोप है कि छह महीने पहले प्रयागराज के कंपनी बाग में मिलने के बहाने बुलाकर युवती ने पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के अढौली गांव निवासी शिव सिंह (70) को बृहस्पतिवार शाम एक 22 वर्षीय युवती ने चाकू से हमलाकर जख्मी कर दिया था। खुद को प्रीती गौतम निवासी थरियांव कस्बा, जनपद फतेहपुर बताते हुए युवती शिव सिंह के भांजे रिंकू के बारे में पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को पूछताछ के दौरान रिंकू ने कई चौंकाने वाली जानकारी दी। बताया कि सोशल मीडिया के जरिए करीब तीन साल पहले प्रीति से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे। कई बार रिंकू उसे लेकर ननिहाल अढ़ौली आया था। साल भर से वह उसे ब्लैकमेल करने लगी थी। कई बार युवती ने अपने खाते में पैसे भी मंगवाया। बेरोजगार होने के चलते वह उसकी डिमांड नहीं पूरी कर पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। छह महीने पहले 11 जनवरी को युवती ने उसे प्रयागराज शहर स्थित कंपनी बाग में मिलने के लिए बुलाया, जहां दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद युवती ने पेट्रोल छिड़कर रिंकू को मारने का प्रयास किया था। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवती की तलाश के लिए कई जगहों पर दबिश दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed